किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर दिलचस्प अंदाज में वार, शेयर की पराठा और पुलाव बनाने की रेसिपी
कांग्रेस का भाजपा पर दिलचस्प अंदाज में वार, शेयर की पराठा बनाने की रेसिपी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से भी लगातार किसानों को समर्थन दिया जा रहा है और भााजपा की मामले को लेकर आलोचना की जा रही है। कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दिलचस्प तरीके से भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार खानों की रेसिपी शेयर की है और भाजपा से किसानों को धन्यवाद करने को कहा है।

'सबसे पहले किसानों को कहें धन्यवाद'
कांग्रेस ने इंस्टा पर पराठां, पुलाव, दाल मखनी और पालक पनीर की रेसिपी शेयर की है। सभी के लिए पहले स्टेप में किसानों को धन्यवाद करने के लिए कहा गया है, जिन्होंने ये गेंहू, पालक, चावल, आलू उगा कर हम तक भेजा है। इसको शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया है कि धन्यवाद या कृतज्ञता एक लंबा रास्ता तय करती है। भाजपा को ट्राय करना चाहिए।

कांग्रेस लगातार कर रही नए कानूनों का विरोध
कांग्रेस केंद्र की ओर से लाए इन कानूनों को लेकर काफी मुखर है और लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को काफी सख्त भाषा में ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से चोरी बंद कर देनी चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेगा। इसमें कांग्रेस भी शामिल है।

किसान कर रहे हैं आंदोलन
केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून से आंदोलनरत हैं। बीते 12 आठ दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इसी को लेकर अब किसानों ने आज (8 दिसंबर) को भारत बंद बुलाया था। किसानों के भारत बंद को शिवसेना, बसपा, आप, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एनसी, आरजेडी, एनसीपी, डीएमके, एआईएफबी, सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल, पीएजीडी ने किसानों को समर्थन दिया।












Click it and Unblock the Notifications