Farmer Protests: हरियाणा में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिसकर्मी घायल
पंजाब और हरियाणा में किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। हिसार के खेड़ी चौपटा में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।
किसानों का प्रदर्शन उग्र होते देख, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। पुलिस ने दंगा कर्मियों के साथ कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

दरअसल, किसान यूनियन और खाप पंचायतों ने किसानों से खेड़ी चौपटा पर जमा होने के लिए कहा था। हजारों की संख्या में किसान खनोरी बॉर्डर की ओर मार्च करने के लिए खेड़ी चौपटा पर जमा हुए। इस दौरान उन्हें रोका गया। जिसपर किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया।
एक अन्य किसान की मौत, अब तक दो की गई जान
पंजाब के बठिंडा जिले निवासी दर्शन सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इन विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों में यह दूसरे व्यक्ति थे। इससे पहले, 21 फरवरी को खनौरी सीमा पर पुलिस के साथ झड़प के दौरान 21 वर्षीय शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। सिंह की मृत्यु तब हुई, जब किसानों ने उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए खनौरी सीमा पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। किसान नेताओं ने कहा कि सिंह के शव के पोस्टमार्टम में सिर पर चोट दिखाई गई है। तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, जब तक कि पंजाब सरकार जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती।
सीएम ने जताया दुख, AAP ने दिया 1 करोड़ का मुआवजा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। आम आदमी पार्टी नेता ने सिंह की बहन के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजे और रोजगार की घोषणा की। कहा कि जिम्मेदार लोगों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications