Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किसानों के चक्का जाम से पहले पुलिस की पुख्ता तैयारी, प्रदर्शनकारियों का दिल्ली पहुंचना नहीं होगा आसान

नई दिल्ली। Farmers Protest Chakka Jam: कृषि कानूनों के विरोध में किसान 6 फरवरी को चक्का जाम करने जा रहे हैं। किसान 6 फरवरी को हरियाणा और दिल्ली में चक्का जाम करने जा रहे हैं। ऐसे में किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वल ने कहा कि प्रदर्शकारी किसानों ने कल चक्का जाम करने की योजना बनाई है। 26 जनवरी को जिस तरह से हिंसा हुई थी, उसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि उपद्रवी राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश नहीं कर सके।

delhi

Recommended Video

    Rakesh Tikait बोले- Chakka Jam में Violence की कोशिश के हमारे पास थे पुख्ता सबूत | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली और हरियाणा प्रदेश की पुलिस कल के प्रस्तावित चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही हैं। हरियाणा के एडीजीपी ने सभी एसपी और कमिश्नर को किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसमे कहा गया है कि जहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जरूरत नहीं है वहां से अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया जाए। इंटेलिजेंस नेटवर्क को और तेज किया जाए, चक्का जाम को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं।

    वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर चौकसी को बढ़ा दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में आने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थानीय रिपोर्ट में चार-पांच समूह के प्रदर्शनकारियों का जिक्र किया गया है। 6 जनवरी को नई दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि चक्का जाम दिल्ली-एनसीआर में नहीं होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+