किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
नई दिल्ली। किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद में जगह-जगह किसान अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोई धरने पर बैठा है तो कोई नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर किसानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ किसान भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये यूपी गेट पर बैठे किसानों के धरनास्थल का बताया जा रहा है।
Recommended Video

यूपी गेट का बताया जा रहा है वीडियो
इस वीडियो में बकायदा एक भैंस को लाकर खड़ा किया गया है। भैंस के उपर 'केंद्र सरकार' लिखा हुआ बैनर लगाया हुआ है, जबकि जो शख्स भैंस के सामने बीन बजा रहा है, उसके सिर पर 'मैं हूं किसान' लिखा हुआ बैनर लगा रहा है। इस वीडियो के जरिए किसानों ने 'भैंस के आगे बीन बजाना' मुहावरे को दौहराया है। वीडियो में देखा जा सकता है भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
करनाल में दूल्हे ने लग्जरी गाड़ी छोड़ ट्रैक्टर पर निकाली थी बारात
किसानों द्वारा प्रदर्शन करने का ऐसा अनोखा तरीका कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले हरियाणा के करनाल में भी एक दूल्हे ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अपनी बारात लग्जरी गाड़ी को छोड़कर ट्रैक्टर से निकाली थी।
बुधवार को छठवें दौर की होगी बातचीत
आपको बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन का आज 15वां दिन है। आज देशभर में किसानों ने बंद का आह्वान किया था, जिसका समय 11 बजे से लेकर 3 बजे तक था। साथ ही बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच फिर से छठवीं बार बातचीत होगी। इससे पहले पांच बार हो चुकी बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला था।












Click it and Unblock the Notifications