पीने का पानी रोके जाने पर सिंघु बॉर्डर पहुंचे AAP विधायक राघव चड्ढा, कहा- देश का किसान आंतकवादी नहीं है, वो...
पीने का पानी रोके जाने पर सिंघु बॉर्डर पहुंचे AAP विधायक राघव चड्ढा, कहा- देश का किसान आंतकवादी नहीं है, वो...
Farmers Protest Live Update Singhu Border: दिल्ली और लाल किला में हुई हिंसा के बाद कई किसान संगठनों ने किसान आंदोलन को खत्म करने का फैसला कर लिया है। वहीं गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर के पास भी हलचल मची हुई है। यहां पर किसान आंदोलन के खिलाफ आम लोग नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों में तिरंगे के अपमाम को लेकर गुस्सा है। इसी बीच पीने के पानी रोके जाने पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सिंघु बॉर्डर पर जाकर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राघव चड्ढा ने कहा, "आज BJP की सरकार किसानों तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंचने दे रही है।'' उन्होंने कहा, ''देश का किसान आंतकवादी नहीं है, वो अन्नदाता है। आज बीजेपी सरकार उस अन्नदाता तक पानी, लंगर और शौचालय की सुविधा पहुंचाने नहीं दे रही है।''
Recommended Video

वहीं दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, हमारे पानी के टैंकर रात से यहां खड़े हैं। लेकिन टैंकर को पुलिस अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं। ये बीजेपी के आदेशों पर काम कर रहे हैं। बीजेपी नेता के लोग किसानों के साथ अपना बदला ले रहे हैं।
BJP किसान को प्यासा तड़पाना चाहती है: राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने ट्वीट कर बताया, कहते हैं दुश्मन को भी पानी पिलाया जाता है लेकिन मोदी सरकार ऐसी क्रूरता पर उतर आई है कि अपने ही देश के किसानों तक पानी नहीं पहुंचने दे रही। सीएम अरविंद केजरीवाल जी के आदेश पर हम टैंकर लेकर पहुंचे तो पुलिस ने हमें रोक दिया, कहते हैं ऊपर से ऑर्डर है। BJP किसान को प्यासा तड़पाना चाहती है।
सिंघु बॉर्डर पर पहुंचने के बाद AAP विधायक राघव चड्ढा ने इसके बारे में ट्विटर पर भी जानकारी दी है। राघव चड्ढा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बात करते हुए कहा, हम और आप रोटी खा पा रहे हैं क्योंकि किसान मेहनत करता है। जिसका पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया है कि हमे ये ऑर्डर ऊपर से मिले हैं, अगर हमने पानी के टैंकर जाने दिए तो हमारे बच्चों को रोटी नहीं मिलेगी।
राघव चड्ढा का आरोप- पुलिस पर नौकरी छीन जाने का दवाब है
राघव चड्ढा ने कहा, बीजेपी सरकार एक्सपोज हुई है। पुलिस और जवानों पर नौकरी छीन लेने का दबाव बनाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने कहा कि किसानों की वजह से हमें रोटी मिली है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, किसानों को इस ठंड में पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले झेलने पड़ रहे हैं। ये तीनों कानून वापस होने चाहिए। इसके लिए आज हम लोगों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया और वहां नारे लगाए। लेकि हम लोगों को सेंट्रल हॉल में नहीं घुसने दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications