Farmer Protest: खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस से झड़प के बीच एक किसान को लगी गोली, मौत

अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 2.0 बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति पर पहुंच गया। जब किसानों ने हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को तोड़ने का फैसला किया।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने खनौरी सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़े। जिसमें एक प्रदर्शनकारी शुभ करण सिंह की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। आननफानन शुभ करण सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद मामला बेहद गरमा गया है। वहीं, कुछ किसानों ने दावा किया गया है कि दो किसानो को गोली लगी। बॉर्डर से उठाकर हॉस्पिटल ले जाया गया। हरियाणा पुलिस ने 12 बोर की गोलियां दागी गई हैं।

farmer shot dead

उधर, हरियाणा पुलिस ने बुधवार दोपहर को कहा कि शंभू सीमा पर झड़प में अभी तक किसी भी किसान की मौत नहीं हुई है। यह सिर्फ एक अफवाह है। दाता सिंह-खनौरी सीमा पर दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

प्रदर्शनकारी किसानों को सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की ओर मार्च करने से रोकने पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू सीमा पर कहा कि हम किसी भी युवा को मोर्चे में नहीं भेजेंगे, बल्कि किसान नेता खुद शांति से गए। जिस तरह से उन्होंने हम पर (आंसू गैस के गोले से) हमला किया, वह सभी ने देखा। हमने बातचीत के लिए कभी इनकार नहीं किया है। लेकिन, ऐसे वातावरण में चर्चा करना संभव नहीं है।

कांग्रेस विधायक ने घेरा

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि मृतक किसान शुभकरण पुत्र चरणजीत सिंह निवासी वी.बल्लो जिला बठिंडा के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्हें आज प्रदर्शन के दौरान खन्नौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने गोली मार दी थी। यह गंभीर चिंता का विषय है और साथ ही शर्म की बात भी है।

13 फरवरी से किसानों का प्रदर्शन जारी
आपको बता दें कि किसानों का प्रदर्शन 13 फरवरी से चल रहा है। प्रदर्शन ने रफ्तार तब पकडी, जब पंजाब के किसानों ने दिल्ली तक मार्च की घोषणा की। जिसे रोक दिया गया और प्रदर्शनकारियों को पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच, खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर ही किसानों ने अपना डेरा डाल दिया। केंद्रीय नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद प्रदर्शन और गरम हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+