पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का किसानों ने किया विरोध, बजाई ताली और थाली

नई दिल्ली। PM Modi Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। एक तरफ पीएम मोदी रेडियो के माध्यम से देश को संबोधित कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली बॉर्डर पर किसान उनके संबोधन के दौरान थाली बजाकर इसका विरोध कर रहे थे। पीएम मोदी ने जैसे ही 'मन की बात' कार्यक्रम में बोलना शुरू किया तो वैसे ही किसानों ने ताली और थाली बजाकर पीएम के संबोधन का विरोध करना शुरू कर दिया।

Recommended Video

      Farmers Protests: PM Modi की Mann Ki Baat कार्यक्रम के दौरान थाली बजाकर विरोध | वनइंडिया हिंदी
      Farmers Protest

      दिल्ली-शाहजहांपुर हाईवे पर किसानों ने किया प्रदर्शन

      आपको बता दें कि कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके थे कि वो रविवार को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम का विरोध करेंगे। इस बीच किसानों ने दिल्ली के शाहजहांपुर हाईवे पर किसानों ने मार्च निकाला और थाली बजाई। किसानों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि हमारे प्रदर्शन के बीच भी प्रधानमंत्री अपने 'मन की बात' कार्यक्रम को कर रहे हैं, वो हमारे 'मन की बात' को कब सुनेंगे? इस दौरान स्वराज इंडिया के योगेन्द्र यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। योगेंद्र यादव ने कहा कि मन की बात के शोर को दबाने के लिए हम थाली बजा रहे हैं।

      पीएम मोदी ने की साल की आखिरी 'मन की बात'

      आपको बता दें कि पीएम मोदी महीने के आखिरी रविवार को देश के लोगों को 'मन की बात' कार्यक्रम में संबोधित करते हैं। ये पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का 72वां ऐपिसोड था और साथ ही ये इस साल का भी आखिरी मन की बात कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहीं भी किसानों का जिक्र नहीं किया।

      पीएम की अपील की तर्ज पर किसानों ने किया विरोध

      आपको बता दें कि किसानों के विरोध का ये तरीका पीएम मोदी की उस अपील से मिलता-जुलता है, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के वक्त कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में देशवासियों से ताली और थाली को बजाने की अपील की थी। पीएम की अपील पर देशभर में डॉक्टर्स के सम्मान के लिए ताली और थाली बजाने का कार्यक्रम किया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+