नंदीग्राम में राकेश टिकैत का बीजेपी पर हमला, बोले-बंगाल में खेला होबे
कोलकाता। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसान नेता अब बंगाल में हैं। किसान नेता बंगाल में होने वाले चुनावों से पहले लोगों के बीच जाकर बीजेपी को वोट ना देने की अपील कर रहे हैं। वहीं किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज नंदीग्राम में किसान महापंचायत को संबोधित किया। राकेश टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि,
Recommended Video

राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा व्यापारियों की पार्टी है। उसने पूरे देश को लूट लिया है इसलिए उसे एक भी वोट न दें। टिकैत इस दिन नंदीग्राम भी गए। उन्होंने वहां कहा-'भाजपा ठगने वालों की सरकार है इसलिए इसे तुरंत भगाना चाहिए। हम बंगाल के लोगों से अपील करते हैं कि वे चाहे तो अन्य किसी भी पार्टी को वोट दे दें लेकिन भाजपा को एक भी वोट न दें। अगर बंगाल के किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही है तो वे हमारी बात ना सुनें लेकिन अगर नहीं खरीदी जा रही तो फिर भाजपा को एक भी वोट न दें।
सुप्रीमो ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले की घटना पर टिकैत ने कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उनपर इस तरह से हमला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने एक औरत को चोट पहुंचाई है और उन्हें घायल कर दिया है। ममता बनर्जी अकेली महिला हैं। क्रांतिकारी महिला हैं, जो सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं तो हो सकता है कोई साजिश हो। जिसके तहत चोट लगी है।
राकेश टिकैत ने कहा कि यहां पर खेल होगा। बड़ी बड़ी कंपनी आएंगी। वो समुद्र से मछली पकड़ने आएंगी। तालाब यहां बंद हो जाएंगे। देश में किसी पार्टी की सरकार नहीं है बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनी सरकार को चलाने का काम कर रही हैं। एयरपोर्ट, रेलवे सब बिक गया है, अब किसानों की बारी है। शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा कि यहां भगोड़े को वोट मत देना। जिसने एक्सीडेंट करवा दिया और महिला को चोट पहुंचाया।
राकेश टिकैत के अलावा पश्चिम बंगाल में किसान नेता योगेंद्र यादव, हन्नान मौला, बलबीर सिंह राजेवाल, अतुल अंजान, अविक साहा और मेधा पाटकर सहित कई दूसरे नेता पहुंच चुके हैं। टिकैत की शनिवार को दो महापंचायत रखी गई हैं। पहली कोलकाता में और दूसरी नंदीग्राम में आयोजित होगी। अगले दिन सिंगूर और आसन्नसोल में किसान नेता लोगों के बीच पहुंचेंगे।
बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सबसे अहम मुकाबला नंदीग्राम में होने वाला है। यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनाम तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के बीच में टक्कर होने वाली है। इस सीट पर दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications