राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को मजबूत करने का किया ऐलान, 9 और 24 जुलाई को निकलेंगी ट्रैक्टर रैलियां
नई दिल्ली, जून 26। किसान नेता राकेश टिकैत ने अपने आंदोलन को मजबूत करने का ऐलान किया है। शनिवार को हुई एक बैठक के बाद राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की मीटिंग में आंदोलन को मजबूत करने का फैसला किया गया है। इसके लिए हम सबसे पहले 9 जुलाई को एक ट्रैक्टर रैली करेंगी, जिसमें शामली और बागपत के लोग मौजूद रहेंगे। 10 जुलाई को सभी सिंघू बॉर्डर पहुंचेंगे।

24 जुलाई को आयोजित होगी दूसरी रैली
Recommended Video
राकेश टिकैत ने बताया कि इसके बाद एक और रैली 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस रैली में बिजनौर और मेरठ के लोग शामिल होंगे। 24 जुलाई की रात वे मेरठ टोल पर रुकेंगे और 25 जुलाई को रैली दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगी। इस तरह राकेश टिकैत एकबार फिर से आंदोलन में किसानों को जुटा पाएंगे।
अब आंदोलन के जरिए बड़ी क्रांति होगी- राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसान आंदोलन को फिर से मजबूत करेंगे, सरकार ये सोच रही है कि हमारे कुछ पदाधिकारियों को पकड़कर उन्हें तिहाड़ भेज दिया तो आंदोलन को कमजोर कर दिया, लेकिन हम जानते हैं कि दिल्ली का क्या इलाज करना है, दिल्ली बिना ट्रैक्टर रैली के नहीं मानेगी। राकेश टिकैत ने कहा कि अब आंदोलन एक क्रांति के रूप में उभरकर सामने आएगा, हम दिल्ली को बताएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। टिकैत ने कहा कि अब लड़ाई कहां होगी, जगह और समय तय कर एक बड़ी क्रांति होगी।
संसद में कराएंगे अपना इलाज- राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि संसद किसानों का अस्पताल है, वहां हमारा इलाज होगा, हमने सुना है कि किसानों का इलाज एम्स से अच्छा तो संसद में होता है। हम अपना इलाज संसद में ही कराएंगे, इसलिए जब भी दिल्ली जाएंगे तो हम संसद में जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications