कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट के परिसर में पेड़ पर चढ़ा किसान, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। कावेरी नदी के पानी के बंटबारे को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के परिसर में तमिलनाडु के किसानों का एक समूह कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन की मांग कर रहा है। गुरुवार को इस संगठन का एक किसान पेड़ पर चढ़ गया। जिससे वहां मौजूद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस में बड़ी मशक्कत के बाद किसान को पेड़ से नीचे उतारा। तमिलनाडु के किसान लगातार नदी के जल बंटबारे को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से तमिलनाडु को 4 tmc पानी देने को कहा, साथ ही केंद्र सरकार को इस मामले में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कर्नाटक ने आदेश का पालन नहीं किया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।
इसी बीच आज जल बंटबारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा- 'कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखना होगा, चुनाव के लिए पीएम के कर्नाटक में होने की वजह से इस ड्राफ्ट को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।'












Click it and Unblock the Notifications