हरियाणा बॉर्डर पर रोके गए तो राहुल बोले- 5000 घंटे भी करूंगा इंतजार, मिली एंट्री
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से शुरू हुई कांग्रेस की 'खेती बचाओ यात्रा' मंगलवार को हरियाणा पहुंच गई है। राहुल गांधी के साथ हजारों लोग जब हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे तो यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हरियाणा में एंट्री न मिलने पर राहुल गांधी राज्य सीमा पर ही धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में उन्हें एंट्री दे दी गई।
Recommended Video

हरियाणा बॉर्डर पर रोके जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, इन्होंने मुझे हरियाणा बॉर्डर पर रोक दिया है। मैं यहां से नहीं हिलूंगा और यहीं बैठकर इंतजार करूंगा। एक घंटा, 5 घंटे, 24 घंटे, 100 घंटे, 1000 घंटे और 5000 घंटे तक भी इंतजार करने को तैयार हूं। राहुल गांधी की रैली पटियाला के नूरपुर से होते हुए हरियाणा पहुंची है। आज रैली का आखिरी दिन है।
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जो नए कानून लाई है, उनसे वो खेती और खाद्य सुरक्षा के बने बनाए ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। ये सीधा-सीधा किसानों पर आक्रमण है और इस आक्रमण को हम रोकेंगे और इन कानूनों के खिलाफ हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा, नरेंद्र मोदी ने ढांचा तोड़ दिया है। अब नरेंद्र मोदी खेती के ढांचे को तोड़ने जा रहे हैं, अगर खेती के ढांचे को तोड़ दिया तो एक तरफ रोजगार नहीं मिलेगा और दूसरी तरफ भोजन नहीं मिलेगा। राहुल ने कहा, मोदी सरकार पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब ये कानून लेकर आई है। ये सरकार देश के कमजोर वर्गों पर, किसानों पर लगातार हमला कर रही है। इस हमले के खिलाफ हम पंजाब और हरियाणा के किसानों की लड़ाई में साथ खड़े हैं।
They have stopped us on a bridge on the Haryana border. I’m not moving and am happy to wait here.
1 hour, 5 hours, 24 hours, 100 hours, 1000 hours or 5000 hours. pic.twitter.com/b9IjBSe7Bg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2020












Click it and Unblock the Notifications