23 की युवती ने ली 50 के शादीशुदा प्रेमी की जान

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की ओमेक्‍स सोसायटी में मंगलवार को 50 वर्ष के एक शख्‍स का शव पड़ा मिला। हत्‍या का आरोप 23 साल की लड़की पर है, जो कि फरार है। युवती इस शख्‍स के साथ लिव-इन में रह रही थी। 50 वर्ष के जिस व्‍यक्ति का शव मिला है, उनका नाम है- महेंद्र। वह शादीशुदा थे, लेकिन 23 साल की युवती के साथ उनका अफेयर चल रहा था। करीब चार महीने से महेंद्र युवती के साथ ओमेक्‍स सोसायटी के फ्लैट में रह रहे थे। मंगलवार को पड़ोसियों ने फ्लैट से खून बहता देखा तो पुलिस को खबर दी।

चार महीने से महेंद्र के साथ फ्लैट में रह रही थी युवती

चार महीने से महेंद्र के साथ फ्लैट में रह रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की युवती महेंद्र के साथ शादी करने पर अड़ी थी। वह उनके साथ बीते चार महीने से फ्लैट में भी रही थी। महेंद्र शादीशुदा थे, ऐसे में उनके परिवार ने भी युवती के साथ संबंधों को लेकर आपत्ति जताई। मामला पंचायत तक जा पहुंचा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। युवती का महेंद्र के साथ अफेयर चलता रहा, लेकिन दिवाली पर मामला बढ़ गया।

दिवाली पर युवती को शॉपिंग करा रहे थे महेंद्र तभी परिवारवाले वहां आ पहुंचे

दिवाली पर युवती को शॉपिंग करा रहे थे महेंद्र तभी परिवारवाले वहां आ पहुंचे

सोमवार शाम यानी दिवाली के मौके पर महेंद्र ने युवती को शॉपिंग कराई। महेंद्र के परिवारवालों को पता चला कि वह युवती के साथ हैं, तो वे बाजार में ही आ गए। परिजनों ने महेंद्र पर जोर डाला कि वह त्‍योहार पर अपने घर चलें। इसी बीच महेंद्र के परिजनों से युवती का झगड़ा हुआ। महेंद्र ने परिजनों से कहा कि वह थोड़ी देर बाद घर आते हैं। इसके बाद महेंद्र युवती के साथ फ्लैट पर आए।

युवती ने दिया धक्‍का और मौके पर ही हो गई महेंद्र की मौत

युवती ने दिया धक्‍का और मौके पर ही हो गई महेंद्र की मौत

फ्लैट पर आने के बाद युवती और महेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी। युवती ने महेंद्र से कहा कि वह उसके साथ शादी करे। महेंद्र के इनकार करने पर युवती ने 50 साल के शख्‍स को धक्‍का दे दिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। शायद उनके सिर में गहरी चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महेंद्र के भतीजे का आरोप है कि युवती ने ही उसके चाचा की हत्‍या की है। महेंद्र की मौत के बाद युवती वहां से फरार हो गई। इसके बाद पड़ोसियों ने खून देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महेंद्र के भतीजे की शिकायत पर युवती के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+