COVID-19: संजय खान की बेटी फराह अली निकलीं कोरोना नेगेटिव, Twitter पर लिखी ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय खान की बेटी और ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान की बहन फराह खान अली का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है, फराह ने खुद ही इस बात की जानकारी Twitter पर दी है, फराह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन वो 29 अप्रैल तक क्वारंटाइन में रहेंगी। आपको बता दें कि 50 साल की फराह पेशे से जूलरी डिज़ाइनर हैं, उन्होंने डीजे अकील से शादी की है, वह दो बच्चों की मां हैं।

 फराह अली खान निकली कोरोना नेगेटिव

फराह अली खान निकली कोरोना नेगेटिव

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही फराह खान अली ने हाल ही ट्विटर पर खुलासा किया था कि उनके हाउस स्टाफ में से एक मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसके बाद उनका पूरा परिवार खुद को क्वारंटाइन कर लिया और उनके सभी घरवालों का टेस्ट हुआ, जिसमें फराह कोरोना निगेटिव निकली हैं।

फराह ने Tweet की ये बात...

फराह ने ट्विटर पर लिखा था कि कोविड की खबर वायरस से ज्यादा जल्दी फैल रही है, मेरे घर का एक स्टॉफ मेंम्बर आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, इसलिए मैं उसे फैसिलिटी में भेज रही हूं, हम सब ने भी घर में आज कोरोना टेस्ट करवाया और सब क्वारंटीन में जा रहे हैं, सुरक्षित रहें और मजबूत बनें, यह वक्त भी गुजर जाएगा।

'फीवर क्लिनिक'

'फीवर क्लिनिक'

मालूम हो कि भारत में कोरोना के सार्वधिक मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं,अकेले 2000 से ज्यादा मरीज मुंबई में हैं लेकिन इसके बावजूद बीएमसी का दावा है कि मुंबई में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है, बीएमएसी ने ये दावा मुंबई में शुरू किए गए 'फीवर क्लिनिक' में लोगों की जांच और उसके बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के आधार पर किया है।

'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' का खतरा नहीं

'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' का खतरा नहीं

दरअसल बीएमएसी इन दिनों 'फीवर क्लिनिक' चला रही है, जिसमें अब तक 3,585 लोगों की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें सिर्फ 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी आधार पर बीएमसी ने दावा किया है कि मुंबई में भले ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इसका स्तर अभी 'कम्युनिटी ट्रांसमिशन' तक नहीं पहुंचा है, इसका मतलब मुंबई में कोरोना अभी दूसरे चरण में ही है, जिसे रोकने की पूरी तैयारी है।

अब तक 437 लोगों की मौत

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर अब 13,387 हो गई है। इस वायरस के संक्रमण से अब तक 437 लोगों की मौत हुई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1749 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1007 मामले सामने आए हैं जबकि 23 नई मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+