Viral Video: फैन ने की सारा अली खान को किस करने की कोशिश, तभी आया बॉडीगार्ड और.....

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनका एक फैन उन्हें किस करने की कोशिश करता दिख रहा है। ये वीडियो मुंबई के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि ये शख्स पहले तो सारा का हाथ मांगता है और फिर उसपर किस करने की कोशिश करता है। इस वीडियो पर सारा के फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस के साथ फोटो खिंचवा रही थीं सारा

फैंस के साथ फोटो खिंचवा रही थीं सारा

जब ये शख्स सारा को किस करने की कोशिश करता है तो सारा उसकी ऐसी हरकत पर चौंक जाती हैं। तभी उनका बॉडीगार्ड सामने आ जाता है और शख्स को पीछे हटाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने कैप्शन में लिखा है, 'सारा के एक फैन ने उनके हाथ पर किस करने की कोशिश की।' घटना उस वक्त की है, जब सारा अली खान अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवा रही थीं।

केदारनाथ से किया था डेब्यू

इससे पहले सारा अपनी मालदीव वैकेशन पर छुट्टियों के चलते सुर्खियों में थीं। यहां वो अपने भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ गई थीं। सारा सोशल मीडिया पर अपनी वैकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। बता दें सारा अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह उसी साल रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ भी दिखी थीं।

इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की कई फिल्में आने वाली हैं। इनमें कूली नंबर 1 फिल्म का रीमेक भी है, जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म लव आजकल के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। इसमें सारा के साथ कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे।

छपाक और तान्हाजी में से किसने की पहले दिन ज्यादा कमाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+