छपाक और तान्हाजी में से किसने की पहले दिन ज्यादा कमाई?

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी हैं। दीपिका की फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी विवादों में रही है। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद कई लोगों ने फिल्म को ना देखने की बात तक कही, लेकिन तीन राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित ये फिल्म कानूनी पचड़ों में भी फंसी। लेकिन आखिरकार रिलीज के पहले ही दिन इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

17वीं शताब्दी पर बनी है तान्हाजी

17वीं शताब्दी पर बनी है तान्हाजी

वहीं अगर अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की बात करें तो इसे भी पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 17वीं शताब्दी पर बनी यह फिल्म मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तान्हाजी मालसुरे की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में तान्हाजी मालसुरे का किरदार अजय देवगन, शिवाजी महाराज का किरदार शरद केलकर, जीजामाता का किरदार पद्मावती राव और तान्हाजी की पत्‍नी सावित्री मालसुरे का किरदार काजोल ने निभाया है। विलेन के रूप में सैफ अली खान हैं। वह फिल्‍म में उदयभान के किरदार में हैं।

तान्हाजी ने कितनी कमाई की?

तान्हाजी ने कितनी कमाई की?

अब बात करते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार ओम राउत के निर्देशन में बनी 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने पहले दिन लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इसे उत्तर और पूर्वी भारत में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठीकठाक कमाई हुई है। हालांकि तान्हाजी ने दक्षिण भारत में ज्यादा कमाई नहीं की, इसके पीछे का कारण है रजनीकांत की फिल्म 'दरबार'। लेकिन आंध्रप्रदेश में फिल्म को पसंद किया गया है।

कमाई के मामले में छपाक पीछे

कमाई के मामले में छपाक पीछे

इससे पहले माना जा रहा था कि 'छपाक' उत्तर भारत में जैसे चंडीगढ़, नोएडा और गुरुग्राम में अच्छी खासी कमाई करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां भी तान्हाजी को अधिक पंसद किया गया है। अब कहा जा रहा है कि फिल्म शनिवार को अच्छा प्रदर्शन कर सकती है लेकिन महाराष्ट्र में तानाजी को अधिक पसंद किए जाने की संभावना है। 'छपाक' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस मामले में ये फिल्म तान्हाजी से काफी पीछे रह गई है।

छपाक ने कितनी कमाई की?

छपाक ने कितनी कमाई की?

'छपाक' को पहले दिन 6 करोड़ की कमाई की संभावना थी लेकिन फिल्म केवल 4.7 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। अब संभावना है कि शनिवार को फिल्म शुक्रवार से बेहतर प्रदर्शन करेगी। दोनों फिल्मों के क्लैश होने के बावजूद 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मजबूत नजर आ रहे हैं। हालांकि 'छपाक' की स्क्रीन संख्या तान्हाजी के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है।

एसिड अटैक की घटना पर आधारित है छपाक

एसिड अटैक की घटना पर आधारित है छपाक

फिल्म छपाक में लक्ष्मी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है, जिसमें उनका नाम मालती है। उनके अपोजिट में अभिनेता विक्रांत मेसी है, जिन्होंने लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर आलोक दीक्षित का किरदार निभाया है। लक्ष्मी अग्रवाल पर साल 2005 में नदीम खान और तीन अन्य लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 15 साल थी। फिल्म छपाक उसी घटना पर आधारित है। लक्ष्मी पर एसिड अटैक करने वाले का नाम फिल्म में बाबू उर्फ बशीर खान है। फिल्म में दिखाया गया है कि तेजाब से हमला होने के बाद मालती की जिंदगी कैसी होती है, वह अपनी पहचान के लिए कैसे समाज से लड़ती है।

कोलकाता में आज मंच साझा कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+