तेलंगाना में डोनाल्‍ड ट्रंप का भक्‍त, बर्थडे के दिन तिलक और दूध से किया अभिषेक

नई दिल्‍ली। 14 जून को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का जन्‍मदिन था और इस मौके पर जहां ट्रंप को दुनियाभर से बधाईयां मिलीं तो वहीं अमेरिका से हजारों किलोमीटर दूर तेलंगाना में भी उनका बर्थडे मनाया गया। तेलंगाना में ट्रंप के फैन ने उनके जन्‍मदिन पर जो कुछ किया वह शायद दुनिया के बाकी नेताओं, राष्‍ट्राध्‍यक्षों और यहां तक कि खुद अमेरिका में बसे ट्रंप के फैंस ने भी किया होगा। तेलंगाना के जनगम के रहने वाले बुसा कृष्‍णा ने ट्रंप के बर्थडे के मौके पर अपने अंदाज में विश करके इसे खास बना दिया।

trump-bhakt.jpg

बड़ी सी मूर्ति, भक्‍त बोला रोज करूंगा पूजा

कृष्‍णा ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की एक बड़े सी मूर्ति को लगाया और फिर जन्‍मदिन का जश्‍न मनाया। कृष्‍णा ने उनकी मूर्ति का अभिषेक दूध से किया और आमतौर पर इस तरह का अभिषेक भारत में भगवानों का किया जाता है। मूर्ति को एक रंगीन टेंट के अंदर सजाया गया था और यहां पर उन्‍हें मुबारकबाद देने वाले बैनर्स और पोस्‍टर भी लगे थे। ट्रंप के इस 73वें जन्‍मदिन पर कृष्‍णा ने उन्‍हें तिलक भी लगाया। पूरे हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक उनकी पूजा करेगा। बुस्सा ने बाद में इस मूर्ति को शॉल पहनाई और इसे सूट पहनाकर तैयार किया। अंत में बुसा ने मूर्ति पर माला चढ़ाई। कृष्‍णा की मानें तो वह रोज इसी तरह से ट्रंप की प्रार्थना करेंगे। हालां‍कि कृष्‍णा के इस तरह से ट्रंप का बर्थडे मनाने पर ट्विटर पर लोग हैरान भी थे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब भारत में ट्रंप के लिए इस तरह की दिवानगी दिखाई गई हो। साल 2016 में जब अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव होने वाले थे तो उस समय भी ट्रंप के लिए हिंदू महासभा की ओर से हवन आयोजित किया गया था। हिंदू महासभा की मानें तो ट्रंप मानवता के रक्षक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+