Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लेखक और कवि मंगलेश डबराल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, हिंदी भाषा के प्रख्यात लेखक और कवि मंगलेश डबराल का बुधवार को निधन हो गया है। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के वसुंधरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी हुई थी। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्‍हें एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली।

famous writer and poet manglesh dabral dies at aiims

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें सांस लेने में लगातार तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद वे वेंटिलेटर पर थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें डायलिसिस के लिए ले जाया गया, तभी उन्हें दो बार दिल के दौरे पड़े थे।

मंगलेश डबराल की पांच काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इनके नाम- पहाड़ पर लालटेन, घर का रास्ता, हम जो देखते हैं, आवाज भी एक जगह है और नये युग में शत्रु है। इसके अलावा, इनके दो गद्य संग्रह- लेखक की रोटी और कवि का अकेलापन भी प्रकाशित हो चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+