TV के मशहूर एक्टर शाहिर शेख ने गर्लफ्रेंड रूचिका कपूर से की शादी, तस्वीरें हुई वायरल

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor Marriage Pics: टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम और मोस्‍ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले शाहिर शेख (Shaheer Sheikh) भी अब अविवाहित नहीं रहे, उन्होंनें अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) से दो दिन पहले शादी कर ली है, मूल रूप से कश्मीरी शाहिर शेख ने कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में कोर्ट मैरिज की है।

शाहिर शेख ने गर्लफ्रेंड रूचिका कपूर से की शादी, देखें Pics

और उनका कहना है कि स्थिति अगर ठीक होती है तो जून में वो रूचिका संग पारंपरिक अंदाज में शादी के फेरे लेंगे, फिलहाल उनकी कोर्ट मैरिज की गवाह उनकी ऑनलाइन मां सुप्र‍िया बनीं।बता दें कि सुप्रिया ने सोनी टीवी के मशहूर शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में देव यानी शाहिर शेख की मां का रोल प्ले किया था, ये धारावाहिक बहुत लोकप्रिय हुआ था।

शाहिर और रूचिका की शादी की तस्वीरें वायरल

शाहिर और रूचिका दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं, शाहिर जहां सफेद रंग के कुर्ते में कमाल लग रहे हैं, वहीं रूचिका आसमानी रंग के सलवार-सूट में काफी हसीन दिख रही हैं। फिलहाल शादी के बाद ये जोड़ा जम्मू चला गया है, जहां शाहिर के घरवालों ने एक छोटा सा फंक्शन रखा है तो वहीं एक छोटा सा सेलिब्रेशन रूचिका के घर पर भी कल हुआ था।

कोर्ट मैरिज

मालूम हो कि हाल ही में 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अबीर का रोल प्ले करने वाले एक्टर शाहिर शेख ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था कि वो अकेले नहीं है, एक एक्टर होने के नाते पहले बहुत कुछ साफ तौर पर कह नहीं सकता था लेकिन अब मैं बोल सकता हूं कि वो मेरे साथ हैं।

शाहिर शेख ने लिखा था कि 'तू हंसदी रवे'

इसके साथ ही शाहिर शेख ने लिखा था कि 'तू हंसदी रवे, मैं पूरी जिंदगी के लिए एक्साइटेड हूं।' तो वहीं रूचिका ने कहा था कि शाहिर की सादगी और उनके व्यवहार की वजह से मैं उनके करीब आई हूं, बहुत कम ही ऐसे लोग देखने को मिलते हैं जो वास्तविक होते हैं और लोगों की अच्छाइयों के साथ जुड़ना पसंद करते हैं।

शाहिर शेख ने गर्लफ्रेंड रूचिका कपूर से की शादी, देखें Pics

गौरतलब है कि स्टार प्लस के शो 'नव्या' में अनंत के किरदार से लोगों के सामने आए शाहिर शेख ने पहले शो से ही सबको अपना मुरीद बना लिया था। शाहिर की गिनती टीवी के मशहूर एक्टर्स में होती है, उनके नाम कई लोगों के साथ जोड़े गए लेकिन शाहिर शेख ने कभी भी किसी के साथ भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की । फिलहाल शाहिर शेख की शादी से उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

एकता कपूर ने दी रुचिका को बधाई

आपको बता दें कि रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्‍चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने मार्केटिंग हेड के तौर पर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्‍चर्स को 2014 में जॉइन किया था।रूचिका कपूर की शादी की खबर सामने आने पर एकता कपूर ने भी बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+