दिल्ली: बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बिजनेसमैन से की लूटपाट, सामने आया लूट का सनसनीखेज VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली में बदमाश किस तरह से बेखौफ हो चुके हैं इसका अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं। यहां तक की लोग घर में भी सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही एक मामला दिल्ली के मॉडल टाउन में देखने को मिला है यहां के गुजरांवाला पार्ट टू इलाके में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। ये लूटपाट बाहरी सड़क पर या कही और नहीं बल्कि घर में हुई है। यह घटना रविवार रात सुबह तीन बजे का बताया जा रहा है।

Family robbed at gunpoint by masked miscreants of their residence in Model Town in delhi

जानकारी के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने परिवार से सारे गहने, पैसे और फोन लूटकर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। क्योंकि जहां बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे वहां सीसीटीवी लगा हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बदमाशों ने किस तरह घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरुण नाम का एक विजनेसमैन शख्स बीती रात लगभग तीन बजे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मर्सडीज कार से घर के गेट से अंदर जाते हैं। इसके बाद वरुण कार से उतरकर गेट बंद करने जाते हैं तभी वहां मौजूद बदमाश उनपर बंदूक तान देते हैं और अंदर आ जाते हैं। इसके बाद वो वरुण और उनकी पत्नी के पास जितने पैसे और गहने थे सभी को लूट कर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना की जांच में जुटी हुई हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में ऐसी घटना में आम हो गई है। बदमाश इतने बखौफ हो गए हैं कि वो रात तो छोड़िए दिन में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस नकाबपोश बदमाशों को खोजने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट करने वाले बदमाश आदर नगर में चेकिंग के दौरान दिखे थे।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने सब्जी के लिए मांगे 30 रुपए, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+