साहिल कर सके दूसरी शादी, परिवार वालों ने रच डाली निक्की की हत्या की साजिश

पुलिस का कहना है कि साहिल गहलोत ने पूछताछ के दौरान बताया कि निक्की सामान्य रूप से शादी का दबाव बना रही थी। जब मैंने परिवार को इस बारे में बताया तो पांच आरोपियों ने निक्की की हत्या की साजिश रची।

nikki yadav

साहिल गहलोत जिसने अपनी गर्लफ्रैंड निक्की यादव को जान से मार दिया उसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। साहिल के परिवार वालों पर भी इस हत्या में शामिल होने का आरोप है। जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार 10 फरवरी को ही साहिल के परिवार वालों ने यह तय कर लिया था कि निक्की यादव की हत्या करनी है। परिवार वालों में एक व्यक्ति दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है, जिसने इस पूरी साजिश में अहम भूमिका निभाई थी।

परिवार ने रची हत्या की साजिश

जांचकर्ता ने बताया कि इन लोगों ने फरवरी के पहले हफ्ते में ही निक्की को मारने की प्लानिंग कर ली थी। जब इन लोगों को पता चला कि निक्की ने गहलोत से 2021 में शादी कर ली है तो इन लोगों ने निक्की को मारने की साजिश रच ली थी। यह सब इसलिए किया गया ताकि गहलोत दोबारा शादी कर से। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में इस तरह का यह दूसरा मामला है जब महिला पार्टनर की हत्या कर दी गई है।

शव को रेस्टोरेंट में छिपाया

रिपोर्ट के अनुसार गहलोत ने 10 फरवरी को निक्की की दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट की पार्किंग में हत्या कर दी, इसके बाद यहां से 40 किलोमीटर दूर अपने परिवार के एक रेस्टोरेंट में लेकर गया जोकि नजफगढ़ में स्थित है। यहां उसने निक्की के शव को छोड़ दिया और दूसरी शादी के लिए घर लौट आया। इसके बाद देर रात को वह रेस्टोरेंट आया ताकि शव के टुकड़े करके उसे फ्रिज में रख सके। शुक्रवार को पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो चचेरे भाई, आशीष कुमार और नवीन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके दो दोस्त लोकेश सिंह और अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने हत्या की साजिश रचने और हत्या में मदद और हत्या के बाद सबूतों को नष्ट करने में मदद की।

दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल भी शामिल

अधिकारियों ने बताया नवीन कुमार द्वारका में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रवंद्र सिंह यादव ने बताया कि इन पांच आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले हमने इनके सामने सबूत रखे। इन सभी ने बताया कि हमे पता था कि गहलोत और निक्की की शादी की उन्हें जानकारी थी, इन लोगों ने यह साजिश निक्की को खत्म करने के लिए रची थी। हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि जब गहलोत शव को लेकर जा रहा था तो ये चार लोग रास्ते में साहिल से मिले थे। इन लोगों को इस हत्या की जानकारी थी इसके बाद भी ये लोग दूसरी महिला से साहिल की शादी में शामिल होने के लिए गए।

आर्य समाज मंदिर में शादी

निक्की और साहिल की शादी 1 अक्टूबर 2021 में आर्य समाज मंदिर में हुई थी। आर्य समाज के पदाधिकारी ने बताया कि गहलोत के परिवार के कुछ लोगों ने बुधवार को पुजारी से संपर्क किया था और उनसे कहा था कि शादी का सर्टिफिकेट फाड़ दें। हालांकि पुलिस ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है। पुजारी ने बताया कि क्या मुझे याद है कि मैंने गहलोत और यादव की शादी कराई थी, लेकिन मैं याद नहीं कर सका तो मैंने मना कर दिया। इसके बाद इसमे से एक ने कहा कि वह मैरिज रजिस्टर को दिखाएं, फिर मुझे लगा कुछ गड़बड़ है। मैंने इनसे कहा कि रजिस्टर मैनेजमेंट के पास है। इसके बाद इन लोगों ने मुझे धमकी दी और कहा कि मैरिज सर्टिकफिकेट को फाड़ दें। पुलिस का कहना है कि साहिल और निक्की कुछ दोस्तों के साथ यहां आए थे शादी के लिए।

दूसरी शादी से ठीक पहले हत्या

पुलिस का कहना है कि गहलोत ने पूछताछ के दौरान बताया कि निक्की सामान्य रूप से शादी का दबाव बना रही थी। जब मैंने परिवार को इस बारे में बताया तो पांच आरोपियों ने निक्की की हत्या की साजिश रची। गहलोत को पुलिस ने 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने साहिल को दूसरी महिला से शादी के ठीक पहले निक्की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि निक्की और साहिल रिलेशनशिप में थे और कई सालों से साथ रह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+