एनआईए के दिल्ली में छापे, फलाह-ए-इंसानियत के टेरर फंडिंग मॉड्यूल का खुलासा
नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के आंतकी फंडिंग से जुड़े मॉडयूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली में कई जगहों पर एनआईए ने छापे मारे हैं। ये फाउंडेशन पाक के आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा का ही हिस्सा है। फलाह-ए-इंसानियत का मुख्यालय पाकिस्तान के लाहौर में है। एनआईए ने मंगलवार को फलाह-ए-इंसानियत के आतंकवादी फंडिंग से जुड़े मॉड्यूल को पकड़ा है।

एनआईए ने टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए दिल्ली के दरियागंज, निजामुद्दीन और कूचा घासीराम एरिया में छापे मारे। अभी तक ये सामने नहीं आया है कि एनआईए के छापे में किसी की गिरफ्तार हुई है या नहीं। केस में एनआईए ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बीते कुछ समय में कश्मीर में टेरर फंडिंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ समय पहले एनआईए ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को आतंकी फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। बीते साल भी टेरर फंडिंग मामले में कई गिरफ्तारियां एनआईए ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications