8वीं पास इस युवती को मैडम-मैडम कहते रहे एसपी और डीएसपी, 10 साल तक पुलिस को अपनी अंगुलियों पर नचाया
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में 8वीं पास एक युवती ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया था। अपनी रौब से उसने एक साल, दो साल या फिर पांच साल नहीं बल्कि पूरे 10 साल तक पूरे डिपार्टमेंट को दबा कर रखा। रौब भी कुछ ऐसा वैसा नहीं बल्कि ऐसा कि अगर सुख-सुविधा में थोड़ी भी कमी हो जाए तो टीआई से लेकर एसपी तक के पसीने छूट जाएं। उसके रहन-सहन, फर्राटेदार अंग्रेजी के जाल में सिर्फ इंदौर के पुलिस अफसर ही नहीं, भोपाल, उज्जैन के अफसर भी फंसे और वीआईपी ट्रीटमेंट देते रहे। एडीजी की बहन बनकर उसने कई बड़े अधिकारियों से संबंध बनाए। सूबे में कई ट्रासफर और पोस्टिंग तक करवाया। अब जब मामला खुल गया है तो पुलिस महकमा सकते में है। युवती का नाम सोनिया शर्मा है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

जब मन चाहे पुलिस मैस में रुक जाती थी सोनिया
32 वर्षीस सोनिया शर्मा खुद को भोपाल के एडीजी अजय शर्मा की बहन बताकर जब-तब पुलिस की ऑफिसर्स मैस में ठहर रही थी। इंदौर ही नहीं भोपाल और उज्जैन की मैस में भी वह इसी तरह रुकती रही। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों ने उसे गाड़ी और गनमैन जैसी सुविधाएं दे रखी थी।

कहां से हुई थी शुरुआत
सोनाली पहली बार 2008 में रिटायर्ड डीजी लोकायुक्त कापदेव के रिफरेंस पर उनकी बेटियों के साथ ऑफिसर मैस में ठहरी थी। बाद में इसने पुलिस अधिकारियों से पहचान बनाई और उनकी रिश्तेदार बताकर फायदा उठाना शुरू किया। इसके बाद इसका आना-जाना लगा रहा तो मैस के कर्मचारी भी इसे विशिष्ट अतिथि की तरह सम्मान देने लगे। इसने कुछ समय पूर्व एक रेलवे एसपी के फोन से भी रूम बुक करवाया था। वह कुछ दिन पहले सीएसपी ज्योति उमठ की शादी में भी शामिल हुई थी।

कैसे खुला मामला
सोमवार रात 12 बजे पुलिस अफसरों ने पहली बटालियन स्थित ऑफिसर मैस से सोनिया को हिरासत में ले लिया। वह मैस में एडीजी अजय शर्मा की बहन बताकर अकसर रुकती थी। सोमवार रात मैस में एडीजी एसएएफ पवन श्रीवास्तव की शादी की सालगिरह की पार्टी थी। इसमें शामिल होने के लिए सोनिया पहुंची थी। यहां आते ही समय उसने पलासिया टीआई को फोन कर दो गुलदस्ते भेजने को कहा। टीआई ने इनकार किया तो उसे धमकाने लगी। इससे टीआई को शक हुआ और उसने एडीजी के स्टेनो से पूछताछ की। मामला एडीजी तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि मेरी तो कोई बहन ही नहीं है। युवती अब पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कई नेताओं और अफसरों से संपर्क का दावा किया है। बताया जा रहा है कि सोनिया ने हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी भी कराई थी।

ब्वॉयफ्रेंड का भी खर्च उठाती थी सोनिया
पूछताछ में सपना-संगीता इलाके में विद्या नगर के फ्लैट 402 की जानकारी मिली। यह फ्लैट सोनिया ने किराए से ले रखा है। यहां पर कृष्णा राठौर निवासी भोपाल मिला। सोनिया ने पहले उसे अपना भाई बताया। घर पर मिले दस्तावेज में उसका नाम सोनिया के पति के रूप में था। बाद में काफी पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि कृष्णा उसका ब्वॉयफ्रेंड है। 10 साल से दोनों की दोस्ती है। वह भी भोपाल का रहने वाला है। उसका पूरा खर्च सोनिया ही उठाती है। सोनिया आठवीं पास है और कृष्णा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। नौकरी लग जाने पर दोनों शादी करने वाले थे। युवती ने भोपाल में होशंगाबाद रोड पर घर बताया है। पिता किसान थे, जिनकी मौत हो गई है। परिवार में मां ही है, जो भोपाल में रहती है।












Click it and Unblock the Notifications