फर्जी डिग्री केस- अब सांप सूंघा केजरी और ‘आप’ को
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अचानक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथी नेताओं की बोलती बंद हो गई है। चेहरे उतर गए हैं। उनका घमंड गायब हो गया है। केजरीवाल बुधवार को जब उप राज्यपाल नजीब जंग से मिलने के बाद वापस जा रहे थे तब उनके चेहरे के भावों को पढ़ा जा सकता था।
पस्त नजर आए
वे पूरी तरह से पस्त नजर आ रहे थे। हारे हुए लग रहे थे। उप राज्यपाल के दफ्तर में काम करने वाले एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया केजरीवाल निराश लग रहे थे। दरअसल फर्जी डिग्री प्रकरण पर बेनकाब हुए है केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप)। यही है भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का असली चेहरा?
अण्णा हजारे बोलें
वरिष्ठ लेखक देव सिंह रावत कहते हैं कि फर्जी कानून की डिग्री के आरोप में गिरफ्तारी के प्रकरण पर केजरीवाल व आप की जिद्द पर अपना मौन तोड़ें अण्णा हजारे। जानकार मानते हैं कि अगर फर्जी कानून की डिग्री प्रकरण पर समय रहते केजरीवाल अपने कानून मंत्री को हटा देते तो आज यह शर्मनाक स्थिति न होती।
दोहरे मापदंड
जब मात्र आरोप पर केजरीवाल व उनके साथी मंत्री कपिल, शीला, प्रणव, खुर्शीद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे तो अब दोहरामापदण्ड क्यों? राजनीति में सत्तामद में चूर अहंकारी शासक राजनैतिक प्रतिशोध से कार्यवाही प्रायः करते हैं पर अपने नकली डिग्री वाले आरोपी साथी को बचाने के लिए मोदी को ढाल बनाने की केजरीवाल व आप की बेशर्मी देश को स्वीकार नहीं। केजरीवाल सदैव विरोधी नेताओं मात्र आरोप लगा कर गिरफ्तारी की मांग करते रहे पर अब अपने नकली डिग्री के आरोपी मंत्री का बचाव किस मुंह से कर रहे है?













Click it and Unblock the Notifications