केरल:भाजपा नेता के घर से नकली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद

नई दिल्ली। केरल में भाजपा नेता के घर से नकली नोट और नकली नोट छापने की मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने केरल के लोकल भाजपा नेता के घर से नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन बरामद की है। श्री नारायाणपुरम इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर ये सारी चीजें बरामद की।

 Fake currency notes, printers seized from Kerala BJP leader’s house

पुलिस ने भाजपा नेता राकेश और उसके भाई राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन दोनों ने इस मामले में पूछताछ कर रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेता के घर से 1.35 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस को ये रकम 20 रुपए, 50 रुपए, 500 रुपए और 2000 रुपए के नकली नोटों में मिले।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेश और राकेश नाम के नेता ने बहुत की कम समय में काफी संपत्ति बना ली है। उन्हें जानकारी मिली की ये लोग नकली नोटों के कारोबार में शामिल हो सकते है, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर उसके घर में छापेमारी की और ऑपरेशन कुबेर को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके घर से भारी मात्रा में नकली नोटों की गड्डियां बरामद की। अब उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+