त्योहारों के लिए दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइन, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली: देश मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है। सरकार का दावा है कि कोरोना का पीक टाइम अब देश में खत्म हो रहा है, जिस वजह से रोजाना के मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। इसके साथ ही सरकार ने त्योहारों के सीजन में ज्यादा सावधानियां बरतने की अपील की है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने त्योहारों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जो 31 अक्टूबर 2020 तक लागू रहेगी।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक इस बार दशहरा पर मेला, फूड स्टाल लगाने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही रैली, प्रदर्शनी पर भी रोक रहेगी। सरकार ने झूला आदि मनोरंजन के साधनों को भी इजाजत नहीं दी है। साथ ही सभी से घरों में रहकर त्योहार मनाने की अपील की गई है। वहीं जो भी लोग इन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 हजार 383 नए केस सामने आए हैं, जबकि 918 लोगों को मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 70,53,807 हो गई है, जिनमें 8,67,496 ऐक्टिव केस हैं जबकि 60,77,977 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी 3,09,339 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 5,769 की मौत हुई है, जबकि 2.81 लाख संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications