फडणवीस बोले- कांग्रेस के लिए राष्ट्र की सुरक्षा और सनातन संस्कृति से ज्यादा अहम है तुष्टिकरण की गंदी राजनीति
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक दिन में कई चुनावी सभाएं और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम कर्नाटक के उड़पी में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

उड़पी में फडणवीस ने कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कांग्रेस के लिए राष्ट्र की सुरक्षा और सनातन संस्कृति से ज्यादा महत्वपूर्ण तुष्टीकरण की गंदी राजनीति है। डिप्टी सीएम ने कहा आज भी इनकी फितरत तुष्टिकरण की राजनीति करने की है।
उन्हों कहा ये लोग एक समुदाय विशेष को दुख ना हो इसलिए ये 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा तब ये कांग्रेस उसका बहिष्कार कर रहे थे। उन्होंने कहा 500 साल बाद जो कलंक मिटा है और जो पुर्नउत्थान जो पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है, कांग्रेस उसका बहिष्कार करती है। मुझे समझ में नहीं आता कि ये चाहते हैं क्या है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बेटे प्रियांक खड़गे कहते हैं कि ये सनातन धर्म किसी जहर की तरह है, उन्होंने कहा सनातन एक बीमारी की तरह है। ये कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति है।
इसके साथ ही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए फडणवीस ने कहा जिस तरह से यहां कांग्रेस की सरकार में देश विरोधी कार्रवाई करने वाले लोगों को जेल से छोड़ दिया जा रहा है, उन्हें कवरअप किया जा रहा है। ऐसे में हमें लग रहा है कि हम सबको मिलकर इनके खिलाफ एक निर्णात्मक लड़ाई लड़नी होगी।












Click it and Unblock the Notifications