Fact Check: पुरानी है ममता के पैर में लगी चोट की तस्वीर, नंदीग्राम अटैक के नाम पर अब किया जा रहा वायरल
कोलकाता। कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर वहां राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस बीच नंदीग्राम सीट से नामांकन करने गईं ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई। इसके बाद टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल होने लगी। इस फोटो में ममता बनर्जी के दाहिने पैर में गुलाबी पट्टी है। फोटो को शेयर कर यह बताया जा रहा है कि 10 मार्च को नंदीग्राम में हुए हमले में ममता को चोट लगी है। आपको बता दें कि वायरल हो रही ममता बनर्जी की ये तस्वीर पुरानी है। क्योंकि नंदीग्राम में ममता बनर्जी के बांए पैर में चोट लगी थी।

नील हलदर नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बंगाली भाषा में कैप्शन लिखा है। हिंदी में उसका अनुवाद करें तो कैप्शन ये है कि जेड-प्लस सुरक्षा, सिपाही, संतरी, नौकरशाह, चापलूसी करने वाले, मोसाहेब, सिंडिकेट के दलाल, कसाई ... इतने सारे के बीच विपक्ष ने धक्का दिया? लोगों के पास और कोई काम नहीं है! क्या पटकथा है! मई के बाद, दीदी को टॉलीवुड में एक पटकथा लिखने के लिए काम पर रखा जाएगा। अब से, दक्षिण की तस्वीरें कॉपी करना बंद हो जाएगा। और 10 मई को "अंतर्राष्ट्रीय मेलोड्रामा दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।
फैक्ट चेक में ये बात आई सामने
एक अंग्रेजी वेबसाइट ने जब इन तस्वीरों का फैक्ट चेक किया तो पता चला कि वायरल हो रही ये तस्वीर बीते साल 16 नवंबर का है जब ममता बनर्जी अभिनेता सौमित्र चटर्जी की अंत्येष्टि पर पैर पर पट्टी बांध कर पहुंची थीं। कई तरह से इस तस्वीर की सत्यता की गई जिसमें ये तस्वीर पुरानी लगी। और वैसे भी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को बाएं पैर में चोट लगी थी। इसके अलावा एक और फेसबुक यूजर ने 16 नवंबर 2020 को इसी तस्वीर साझा की थी। इसमें कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा था कि "ममता अपने पैर बंधे होने के बावजूद जिम्मेदारियों से दूर नहीं हुईं। ममता बनर्जी हमारी शान हैं।"

Fact Check
दावा
Old news
नतीजा
This image was old. Published on Nov 2020.












Click it and Unblock the Notifications