फैक्ट चैक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई भत्ते से हटाई रोक, जानें वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोरोना काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई भत्ते (डीए) पर लगाई गई रोक वापस ले ली है। इसके साथ वायरल हो रहे मैसेज में ये भी दावा किया जा रहा है कि, सरकार ने डीएम में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। अब सरकार की ओर से इस वायरल मैसेज पर सफाई आई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते (डीए) में किसी भी बढ़ोतरी से इनकार किया है।

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने महंगाई भत्ते पर लगाई गई रोक वापस ले ली है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने डीए में 24 फीसदी बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है। लाभार्थियों को 24 फीसदी बढ़ोतरी के मुताबिक एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। इसमें एक न्यूज चैनल की मॉर्फ्ड तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है। अब पीआईबी ने इसका खंडन करते हुए ट्वीट किया है। आइए जानते हैं कि इस खबर की सच्चाई क्या है।
पीआईबी ने ट्वीट कर लिखा,, दावा : एक मॉर्फ्ड तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीए व महंगाई भत्ते पर से रोक हटाकर, इसमें 24% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। पीआई ने साफ किया है कि ये जानकारी पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। #PIBFactCheck में यह दावा फर्जी पाया गया है। केंद्र सरकार ने 'छेड़छाड़ की हुई' उस तस्वीर को फर्ज़ी बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हालांकि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में बढ़ोतरी का संकेत जुलाई में जरूर दिया है, लेकिन इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वित्तीय हानि की वजह से केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में बढ़ोतरी को रोक दिया था। वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा था कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2020 से महंगाई भत्ते का एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications