Fact Check: क्या भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की राजस्थान में भीड़ ने की पिटाई? वायरल वीडियो का सच आया सामने

नई दिल्‍ली। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते रहे हैं। इस कानून के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में वे शामिल भी हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान दरियागंज में हुई हिंसा के मामले में उनको हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, अब वे जमानत पर बाहर हैं और वह चुनौती दे रहे हैं कि केंद्र सरकार सीएए, एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्‍टर) और एनआरसी (राष्‍ट्रीय नागरिकता पंजी) को देश में लागू करके दिखाए। इसी बीच भीम आर्मी प्रमुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी।

वीडियो में चंद्रशेखर को घेरे हुए हैं मेडिकल स्टाफ

वीडियो में चंद्रशेखर को घेरे हुए हैं मेडिकल स्टाफ

इस वीडियो में चंद्रशेखर मेडिकल स्टाफ से घिरे दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल में बेड पर वे दर्द से छटपटाते दिखाई दे रहे हैं। मेडिकल स्टाफ उनको संभालते हुए उपचार शुरू कर रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर ये दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी।

फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहा वीडियो

फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहा वीडियो

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहा है वीडियो पुराना है। चंद्रशेखर को सहारनपुर के थाना देवबंद में हिरासत में लिया गया था और इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनको मेरठ के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज हुआ। ट्विटर पर @ms_rana और फेसबुक पर Dinkar Bhardwaj नामक यूजर से वीडियो को शेयर किया है। दिनकर भारद्वाज ने फेसबुक पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'अरे दीवानों मुझे पहचानो मैं ही हूं जय भीम जय मीम वाला #रावण।'

चंद्रशेखर की पिटाई का दावा गलत

चंद्रशेखर की पिटाई का दावा गलत

इसमें आगे लिखा गया है, 'राष्ट्रीय कलंक कन्हैया की तरह अब इस रावण की भी लोग जगह-जगह धुलाई कर रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान का है जहां देश के खिलाफ भीड़ को संबोधित करने गए भीम आर्मी के इस रावण को आम जनता ने दौड़ा-दौड़ा कर मारते हुए अधमरा कर दिया।' इस रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मार्च, 2019 की कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो के कीफ्रेम्स मिले हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रशेखर को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था।

एक साल पुराना है वीडियो

एक साल पुराना है वीडियो

इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए मेरठ के आनंद अस्पताल ले जाया गया था, उक्त वीडियो वहीं का है। चंद्रशेखर की राजस्थान में पिटाई से संबंधित कोई भी मीडिया रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हाल ही में चंद्रशेखर ने उत्तराखंड के देहरादून में सीएए और एनपीआर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे थे। चंद्रशेखर ने कहा कि पूरे दुनिया में आज भारत में थोपे जा रहे सीएए कानून की चर्चा हो रही है। पूरी दुनिया मुस्लिम समाज को देख रही है। देश की जनता धर्म के आधार पर आधारित इस काले कानून को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+