अगर किये ये 10 काम तो ब्लॉक हो जायेगा आपका फेसबुक अकाउंट

फेसबुक अब सिर्फ एक सोशल नेटवर्किंग साइट ही नहीं बल्‍कि हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्‍सा बन गया है जिसके बिना कुछ भी कल्‍पना करना बेकार है। फेसबुक ने देश में ना सिर्फ लैपटॉप, मोबाइल और कंप्‍यूटर की बिक्री बढ़ाई बल्‍कि इंटरनेट के जानकारों की संख्‍या में चमत्‍कारिक इजाफा किया।

इतना ही नहीं फेसबुक समाज में हो रही विसंगतियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का एक जबरदस्‍त हथियार भी बन गया है। लेकिन कुछ लोगों ने फेसबुक का प्रयोग अश्‍लीलता फैलाने या फिर गलत नियत से करने लगे हैं। तो आपको बता दें कि फेसबुक अब ऐसा करने वालों पर नजर रख रहा है और उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद भी कर सकता है। तो आईए उन 10 ऐसे करतूतों के बारे में जिक्र करते हैं जिनके चलते आपका फेसबुक अकाउंट ब्‍लॉक हो जायेगा। स्‍लाइड आगे बढ़ाते जाएं और पढ़ते जाएं उन करतूतों के बारे में:

 अश्लील तस्वीरें डालीं तो

अश्लील तस्वीरें डालीं तो

अगर आपने फेसबुक पर किसी भी तरह की अश्‍लील फोटो डाली तो आपका अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया जायेगा। आईटी अधिनियम के तहत ऐसा करना जुर्म है और इसके लिए सजा का भी प्रावधान है।

मार्क जुकरबर्ग बनने की कोशिश की तो

मार्क जुकरबर्ग बनने की कोशिश की तो

फेसबुक पर एक ही मार्क जुकरबर्ग है, अगर आपने उसके नाम से फेक प्रोफाइल बनाने की कोशिश भी की, तो आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जायेगा।

 ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीरें

ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीरें

ब्रेस्टफीडिंग करते हुए अगर किसी महिला की फोटो डाली तो फेसबुक फौरन इसके खिलाफ एक्‍शन लेगा और आपका अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया जायेगा।

पेनिस एनलार्जमेंट टिप्स

पेनिस एनलार्जमेंट टिप्स

अगर आपने फेसबुक पर पेनिस एनलार्जमेंट यानि लिंग बड़ा करने की टिप्स दीं तो आपका अकाउंट तुरंत ब्लॉक कर दिया जायेगा।

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम से बनाया प्रोफाइल

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम से बनाया प्रोफाइल

प्रधानमंत्री या फिर राष्‍ट्रपति के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाया तो आपका अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया जायेगा।

बिना जाने लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट

बिना जाने लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट

यदि आपने बिना जाने लड़कियों को अंधाधुंध फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजीं और उनमें से 50 प्रतिशत ने भी अगर रिजेक्ट कर दी, तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जायेगा।

 भड़काऊ पोस्ट

भड़काऊ पोस्ट

अगर आपने कोई ऐसा पोस्ट डाल दिया जिससे दंगे भड़क सकते हैं, तो साइबर सेल के ऐक्शन पर आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया जायेगा।

बच्चों की अजीब पिक्स

बच्चों की अजीब पिक्स

अगर आपने अपने बच्चों की अजीब-ओ-गरीब पिक्स डाल दीं, तो पेरेंटिंग के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जायेगा।

बिना काम के मैसेज

बिना काम के मैसेज

यदि आप फेसबुक से अपने मित्रों को बिना काम के मैसेज भेजेंगे और उनमें से 50 प्रतिशत ने भी आपको स्पैम कर दिया, तो आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जायेगा।

exe फाइल

exe फाइल

अगर आन लगातार अलग-अलग प्रकार के सॉफ्टवेयर की .exe फाइलें पोस्ट करेंगे, तो फेसबुक आपको ब्लॉक कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+