फेसबुक का बड़ा फैसला, लाइव स्ट्रीमिंग करने वालों को देगा पैसा

नई दिल्ली। फेसबुक जल्द ही अपने यूर्जस के लिए नया फीचर लाने वाला है। फेसबक अपने प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम को पेड करने जा रहा है। वह यूजर्स से लाइव स्ट्रीम देखने के लिए पैसे लेगा। ये नया फीचर संगीतकारों और अन्य रचनाकार को उनकी परफॉर्मेंस और इवेंट को मॉनेटाइज (मुद्रीकृत) करने का एक तरीका प्रदान करेगा। कंपनी ने शुक्रवार को अपनी इस नई सर्विस का ऐलान किया है। इसके साथ ही फेसबुक ने एक नया वीडियो चैट फीचर 'Messenger Rooms' रोलआउट किया है। जिसमें 50 लोग एक साथ जुड़ सकते हैं।

लॉकडाउन में लोगों को मिलेगी मदद

लॉकडाउन में लोगों को मिलेगी मदद

फेसबुक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, रचनाकारों और छोटे व्यवसायों सहारा देने के लिए हम फेसबुक पर लाइव वीडियो पर चार्ज करने के ऑप्शन को जोड़ने वाले हैं। अगर आप उस इवेंट को देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप पर चार्ज लगेगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह अपने 'स्टार्स' टिपिंग सिस्टम को संगीतकारों तक बढ़ाएगी। इसमें कलाकार टिप' प्राप्त कर सकता है। जब उपयोगकर्ता उन्हें "स्टार" भेजते हैं तो उसके बदले में उन्हें पैसे मिलते हैं। प्रति स्टार $ .01 टिप का होता है।

फैंस से जुड़ने का अच्छा माध्यम

फैंस से जुड़ने का अच्छा माध्यम

एक बिजनेस के तौर पर लाइवस्ट्रीमिंग अभी भूणावस्था में हैं। संगीतकारों ने विमुद्रीकृत करने और प्रशंसकों से जुड़ने के अन्य तरीके ढूंढे हैं। आने वाले महीनों में बहुत कुछ होने वाला है, क्योंकि कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण स्पष्ट नहीं किस लाइव कॉन्सर्ट फिर से कब होंगे। फैंस या संगीतकारों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है। हाल ही देखने को मिला था कि, कई प्रसिद्ध लोगों ने इन्ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जारिए काफी डोनेशन जुटाया था।

कोरोना के चलते फेसबुक को हो रहा बिजनेस में नुकसान

कोरोना के चलते फेसबुक को हो रहा बिजनेस में नुकसान

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया के बिजनेस नुकसान का सामना कर रहे हैं। इससे गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां भी अछूती नहीं हैं। पहली बार इन कंपनियों को राजस्व को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है, जो कि गिर रहा है।10 सालों तक जबर्दस्त ग्रोथ दर्ज करने के बाद कोरोना की वजह से डिजिटल एडवर्टाइजिंग की मांग प्रभावित हुई है। यह गूगल व फेसबुक के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+