Facebook India की पब्लिक पॉलिसी हेड अंखी दास ने दिया इस्तीफा, हेट स्पीच पर कार्रवाई को लेकर रहीं विवादों में
नई दिल्ली। फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड अंखी दास ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

फेसबुक इंडिया के हेड अजित मोहन ने ईमेल में लिखा कि सार्वजनिक सेवा में अपनी रुचि को बढ़ाने के लिए फेसबुक की भूमिका से हटने का फैसला किया है। कंपनी के शुरुआती कर्मचारियों में से एक अंखी दास ने भारत में कंपनी और उसकी सेवाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अंखी दास उस समय सुर्खियों में आई थीं जब एक अमेरिकी अखबार ने फेसबुक पर भारत में सत्ताधारी बीजेपी के पक्ष में हेट स्पीच को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। अखबार के मुताबिक फेसबुक ने बीजेपी के समर्थन वाली हेट स्पी को लेकर नरमी बरती थीं। कंपनी की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास पर आरोप लगा था कि उन्होंने कंपनी कर्मचारियों के कहने के बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications