लड़की बनकर बनाई फेसबुक पर फेक आईडी, लूटे 6 लाख
मुंबईः अगर आप फेसबुक पर एक्टिव हैं और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करते हैं तो आपके लिए सावधान रहने की जरुरत है। हाल ही में मुंबई में एक व्यक्ति को फेसबुक पर दोस्ती करके लूट लिया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई के रहने वाले विकास (बदला हुआ नाम) को किसी फेक आईडी के नाम से रिक्वेस्ट आई थी।

विकास नेरिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। दो दिन बाद दोनों की चैटिंग शुरू हो गई। चैटिंग के बाद विकास को गोवंडी में इंडियन ऑयल के पास बुलाया गया।
विकास को कुछ समझ में नहीं आया और उसके जाने के लिए हां कर दी। वो वहां गया तो वहां 5-6 लोग आए तो विकास की जमकर पिटाई की। पुलिस के मुताबिक विकास को लोहे की रॉड और क्रिकेट बैट से पिटाई की गई।
पिटाई के बाद विकास से करीब छह लाख रुपये की कीमत के आभूषण लेकर भाग गए। इस घटना के बाद पीड़ित पुलिस के पास गया और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन तीन आरोपियों के नाम जब्बार खान, सलमान शेख और शेख शाह शमशुद्दीन है।
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि इन लोगों ने गूगल से किसी लड़की की फोटो डाउनलोड करके फेसबुक पर आईडी बनाई थी।
यह भी पढ़ें-वोडाफोन ने लॉन्च किया नया ऑफर 458 रुपए में 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा












Click it and Unblock the Notifications