आज है Facebook का जन्मदिन, 14 सालों में काफी बदल गया फेसबुक

नई दिल्लीः आज फेसबुक 14 साल का हो गया है। इन 14 सालों में फेसबुक काफी कुछ बदल गया है। हाल ही दिनों में फेसबुक में काफी बदलाव हुए हैं। फेसबुक से कई लोग दूर हुए तो फेसबुक को भी कई तकनीकी बदलाव किए। हाल ही के कुछ महीनों में फेसबुक द्वारा तय किए गए यूजर्स डेटा के विश्लेषण के आधार पर बताया कि क्वॉलिटी टाइम में कमी आई है।

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कही ये बात

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कही ये बात

इस बारे में फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कहा कि यूजर्स भले ही कम समय बिताएं, लेकिन उसका अच्छा इस्तेमाल करें। मार्क जकरबर्ग का कहना है कि वो नहीं चाहते कि फेसबुक सिर्फ टाइम पास करने का जरिया बनकर न रहे। फेसबुक ने कई चीजों में बदलाव किया, इसकी मुख्य वजय थी फेसबुक पर लोगों द्वारा बिताया जाने वाला औसत समय का कम होना। फेसबुक द्वारा ऐसा महसूस किया गया कि फेसबुक पर काफी समय को इस तरह से जाया किया जा रहा है मानों इसका हमारा जीवन में कोई अहमियत न हो।

बदल रहा है फेसबुक

बदल रहा है फेसबुक

फेसबुक अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब न्यूज फीड में दोस्तों और करीबियों से जुड़े पोस्ट पहले से ज्यादा नजर आने लगे हैं। न्यूज फीड में खबरें और वीडियो में कमी आई है। अब न्यूज फीड पहले से काफी क्लीन होगा। आपको अपने दोस्तों के अपडेट्स, लाइक्स और उनके कॉमेंट्स ज्यादा दिखेंगे। फेसबुक द्वारा किए गए बदलाव के बाद फेसबुक को उम्मीद है कि लोगों की शिकायतें कम होंगी, जैसे की फेक न्यूज आदि। चटपटा और सनसनीखेज कॉन्टेंट पोस्ट करने वाले लोग हतोत्साहित होंगे।

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने लिखा पोस्ट

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने लिखा पोस्ट

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने एक पोस्ट में लिखा था कि फेसबुक के स्ट्रक्चर में हम एक अहम बदलाव करने जा रहे हैं। मैं अपनी टीमों को यह काम सौंप रहा हूं कि वे आपको ज्यादा अच्छे कॉमेंट्स तलाशने में मदद करें ताकि आप ज्यादा अर्थपूर्ण सामाजिक संवादों में हिस्सा ले सकें। ऐसे में अब आपको बिजनस, ब्रैंडों और मीडिया से आने वाली पोस्ट्स कम दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+