तमिलनाडु समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 3 दिनों का Red Alert जारी

चेन्नई, 08 नवंबर। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि भारी बारिश की आशंका के चलते राज्य में रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 10-11 नवंबर को भारी बारिश की आशंका है और इसका असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में जमकर बारिश होगी और इसी कारण यहां पर लोगों को चेतावनी दी गई है और सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

'मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया '

'मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया '

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के कारण राज्य में भारी बारिश हो रही है और बारिश का ये दौर अगले 5 दिन तक जारी रहने वाला है। मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है तो वहीं कुछ जगहों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं भी घटित हो सकती है। हालात के मद्देनजर मदुरै में NDRF की 44 कर्मियों की 2 टीमें तैनात की गईं। इस बारे में बात करते हुए NDRF निरीक्षक ने कहा कि 'हमारी टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात होंगी। हम मदुरै के आपदा प्रबंधन विभाग और कलेक्टर के संपर्क में रहेंगे।'

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

तो वहीं IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मौसम के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि '9 नवंबर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व इलाके में लो प्रेशर एरिया बनेगा जो 11 नवंबर की सुबह तमिलनाडु के उत्तर कोस्ट में केंद्रित होगा इसलिए दक्षिण के राज्यों में जमकर बारिश होगी और इस वजह से हमने मछुआरों को कल तक वापस आने के लिए कहा है। भारी बारिश के चलते सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर सकता है और कुछ क्षेत्रों में नदी में बाढ़ आ सकती है। हमने अलर्ट जारी किया हुआ है। कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के तटीय इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।'

'हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई'

'हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई'

यही नहीं एस विसकन, डिंडीगुल जिला कलेक्टर. ने कहा है कि पूर्वोत्तर मानसून के कारण कोडाइकनाल-अदुक्कम-पेरियाकुलम राज्य राजमार्ग पर भूस्खलन होने की संभावना है। ऐहतियात के तौर पर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई है।

'भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की'

'भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की'

तो वहीं मुख्यमंत्री स्टालिन ने आज प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों के बीच आवश्यक सामग्री भी वितरित की। इससे पहले पीएम मोदी ने भी सीएम स्टालिन से फोन पर बात की थी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। PM मोदी ने ट्वीट किया था कि 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से बातचीत की और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की। बचाव और राहत कार्य में केंद्र से सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं सभी के कल्याण और सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+