ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
नई दिल्ली। मानसून अपने अंतिम पड़ाव में हैं लेकिन जाते-जाते भी ये देश के कई राज्यों में आफत पैदा कर सकता है इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है कि जिसके कारण 9 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है और इसके बाद 15 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून की विदाई हो जाएगी लेकिन जिन राज्यों में बारिश की आशंका है, वहां पर तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।
Recommended Video

ओडिशा और आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट
विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में भी ओडिशा और आंध्र के तटीय भागों में बारिश हो सकती है, जबकि अंडमान सागर, पूर्वी-मध्य औऱ साउथ ईस्ट बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवात की संभावना है इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
इससे पहले विभाग ने कहा था कि अगले 4 दिनों के लिए ओडिशा, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा होने की आशंका है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने 6 अक्टूबर के लिए झारखंड में ,7 अक्टूबर के लिए ओडिशा में, 6-7 अक्टूबर के लिए छत्तीसगढ़ में अति बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

पिछले साल की तरह सामान्य से ज्यादा बारिश
जबकि अगले 5 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीपों में व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है, तो वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ गरज के साथ बौछार हो सकती है।
पिछले साल की तरह सामान्य से ज्यादा बारिश
बता दें कि इस बार पिछले साल की तरह सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, आपको जानकर हैरत होगी कि पिछले 120 सालों में यह 19वां साल है जब 109 फीसदी से ज्यादा बरसात पूरे देश में हुई है, 61 साल बाद ऐसा हुआ है कि लगातार दो साल पूरे देश में मानसून में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई ।

'यहां हो सकती है मूसलाधार वर्षा'
तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 4 दिनों में कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, पूर्वी व दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंतरिक तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications