बंग्लादेश पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, आज करेंगी PM शेख हसीना से मुलाकात
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बंग्लादेश पहुंची। ढाका एयरपोर्ट पर बंग्लादेश के विदेश मंत्री एएच महमूद अली ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बंग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्ष श्रींगला भी मौजूद थे। सुषमा स्वराज ने बंग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ दोनों देशों के बीच चौथी जेसीसी बैठक की सह-अध्यक्षता की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

बंग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा स्वराज आज बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान तीस्ता नदी करार और रोहिंग्या संकट जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। शेख हसीना से मुलाकात के बाद बंग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी की नेता खालिदा जिया से भी सुषमा स्वराज मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज की बंग्लादेश की यह दूसरी यात्रा है। बंग्लादेश में चीन इस समय अपना प्रभाव बढ़ाने में लगा है ऐसे में सुषमा स्वराज की यात्रा चीन को रोकने के भारत के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है। इस यात्रा के दौरान भारत और बंग्लादेश के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications