'आपके मुंह में घी शक्कर', स्वीडन में भारत की तारीफ सुनकर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
स्वीडन यात्रा पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। भारत की तारीफ सुनकर एस जयशंकर काफी खुश हुए।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों स्वीडन यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीयों से संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 'आपके मुंह में घी शक्कर'। इस मुहावरे के बाद देर तक तालियां बजने लगती हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने ये बात किस को लेकर कहा।
ईयू इंडो पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम में हिस्सा लेने आए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लातविया, साइप्रस , लिथुआनिया, रोमानिया और बुल्गारिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।
एस जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे जो जानकारी आपने दी है, उसे हम सब महसूस कर रहे हैं कि ग्लोबल स्तर पर भारत का प्रोफाइल सुधरा है। लेकिन, मै वास्तव में भारतीय संस्कृति के इस वैश्वीकरण को होते हुए देख सकता हूं।
यह विभिन्न कारकों के लिए हो रहा है। एक, निश्चित रूप से, (भारतीय) डायस्पोरा के प्रसार के कारण है। दूसरा यह है कि हम स्वयं, मुझे लगता है, इसे और अधिक आत्मविश्वास से व्यक्त कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम इसे (भारतीय संस्कृति का वैश्वीकरण) और अधिक सार्वभौमिक बनाने के तरीकों को खोजने का प्रयास करें।
उन्होंने टिप्पणी की, इसका एक 'बहुत अच्छा उदाहरण' अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। जो अपनी पहली पुनरावृत्ति के बाद से, प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। मै इस बात की कल्पना तक नहीं कर सकता था।












Click it and Unblock the Notifications