केन्या-भारत संयुक्त आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, शनिवार को होंगे रवाना

नई दिल्ली, 08 जून। पिछले सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021 की अध्यक्षता करने वाले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अब शनिवार को केन्या की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। एस जयशंकर 12 जून से 14 जून तक केन्या की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह केन्याई समकक्ष के साथ भारत-केन्या संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर के केन्या यात्रा की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दी है।

External Affairs Minister Dr S Jaishankar will pay an official visit to Kenya

बता दें कि भारत और केन्या के बीच व्यापारिक और राजनीतिक संबंध काफी अच्छे रहे हैं, इस रिश्ते को और मजूबत करने की दिशा में एस जयशंकर की यात्रा को देखा जा रहा है। मालूम हो कि भारत जब कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर भयानक लहर से गुजर रहा था तो अन्य देशों के साथ केन्या ने भी भारत को मदद भेजी थी। केन्‍या की तरफ से 12 टन खाद्य उत्‍पाद जिसमें चाय, कॉफी और मूंगफली शामिल है, भेजी गई है। केन्या से आई इस मदद को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी को सौंपा गया था। केन्‍या की तरफ से 14 गायें भी भारत को गिफ्ट में दी गई थीं।

यह भी पढ़ें: UN की 'आर्थिक और सामाजिक परिषद' का सदस्य बना भारत, बड़ी उपलब्धि पर सदस्य देशों का जताया आभार

व्यापार के नजरिए से देखें तो भारत के लिए केन्या महत्वपूर्ण है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केन्या, भारत से लगभग 2.3 बिलियन डॉलर का सामान आयात करता है। अर्थव्‍यवस्‍था के जानकारों की मानें तो केन्या के साथ होने वाला व्यापार भारत के पक्ष में रहा है। इतना ही नहीं केन्या के लिए भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा है। केन्या, भारत से दवाई, स्टील ऑटोमोबाइल्स और मशीनरी आयात करता है, केन्‍या से भारत जो चीजें आती हैं उसमें सब्जियां और चाय अहम हैं। टाटा से लेकर रिलायंस और भारती एयरटेल तक के लिए आज केन्‍या महत्‍वपूर्ण जगह में तब्‍दील हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+