Fadnavis vs Malik: देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर बोले नवाब मलिक- ' है तैयार हम'
मुंबई, 01 नवंबर। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ड्र्ग्स केस मामले में अब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस का नाम घसीटकर सनसनी फैला दी है , जिसके बाद अब से थोड़ी देर पहले देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुए उन पर ही संगीन आरोप लगा दिए हैं।

नवाब मलिक पर भड़के देवेंद्र फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि 'नवाब मलिक ने चार साल पुरानी तस्वीर शेयर की है वो भी लोगों को भ्रमित करने के लिए, मेरा या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का किसी भी ड्रग पेडलर से कोई लेना-देना नहीं है।उन्होंने कहा कि जयदीप राणा से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है।'
Recommended Video

अमृता फडणवीस की तस्वीर वायरल
आपको बता दें कि जयदीप चंदूलाल राणा वो शख्स है,जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था और मलिक ने जो फोटो अमृता फडणवीस की शेयर की है, उसमें वो जयदीप राणा संग ही नजर आ रही हैं।

'नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं'
फडणवीस ने कहा कि 'नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, जिसके सबूत वह मीडिया और NCP अध्यक्ष शरद पवार को दिवाली के बाद देंगे'।
है तैयार हम @Dev_Fadnavis.
जिस पर नवाब मलिक ने वापस ट्वीट के जरिए फडणवीस को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि' है तैयार हम @Dev_Fadnavis'
सोशल मीडिया पर सवालों के बाढ़
आपको बता दें कि अमतृा फडणवीस और जयदीप राणा की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग नवाब मलिक के समर्थन में खड़े हैं तो कुछ लोग नवाब मलिक पर निशाना साध रहे हैं।
जांच तो होनी चाहिए
एक यूजर ने लिखा है कि 'फडणवीस की पत्नी के एलबम में फाइनेंशल हेड की भूमिका निभाने वाला ड्रग्स पैडलर जयदीप राणा से माजी मुख्यमंत्री का संबंध शक तो जरूर पैदा करता है....जांच तो होनी चाहिए @Awhadspe.'
'NIA को जांचकर इनको अंदर डालना चाहिए'
किसी यूजर ने लिखा है कि 'हिंदुस्तान में सबसे पहले किसी की जाँच होनी चाहिए तो वो नवाब मालिक की होनी चाहिए, दामाद चरसी है पर रोज ज्ञान आकर पेलते है मीडिया के सामने,देवेंद्र फडणवीस ने जितनी बातें कहीं है वो बिल्कुल सही है नवाब मलिक के बारे में और NIA को जांचकर इनको अंदर डालना चाहिए।।'












Click it and Unblock the Notifications