महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, एक घायल
मुंबई, 04 जुलाई। महाराष्ट्र के पालघर में स्थित विस्फोट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पालघर के बोइसार तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित भारत केमिकल्स में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हुआ है,जिसे थुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। विस्फोट की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट किस वजह से हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications