पंजाब चुनाव 2017: कांग्रेस उम्मीदवार की रैली के पास धमाका, 3 की मौत, कई घायल
पंजाब चुनाव से पहले कार में धामका हुआ है। धमाका कांग्रेस उम्मीदवार की रैली के पास हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
चंडीगढ़।पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जोरदार धमाका हुआ है। धमाका पंजाब के बठिंडा शहर के मौर मंडी के पास हुआ, जहां कांग्रेस उम्मीदवार की जनसभा चल रही थी। जनसभा के पास ही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एएनआई के मुताबिक मौर मंडी इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर जस्सी की जनसभा चल रही थी।तभी जनसभा के पास ही एक खड़ी कार में तेज धमाका हुआ। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक धमाका आईईडी की वजह से हुआ है। जानकारी के मुताबिक प्रेशर कुकर में आईईडी रखा गया था, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर 4 फरवरी को यहां वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव से पहले हुए इस धमाके ने लोगों को डरा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications