कोलकाता: दमदम रेलवे लाइन पर बम धमाका, एक की हालत गंभीर, 10 जिंदा बम भी मिले
कोलकाता। यहां के दमदम छावनी रेलवे लाइन पर बम ब्लास्ट की खबर सामने आयी है। धमाके की वजह से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मौके पर 10 जिंदा बम भी बरामद हुए हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। मामले की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि ये विस्फोट देसी बम के फटने से हुआ है। ऐसी आशंका व्यक्त की गयी है कि किसी ट्रेन को उड़ाने के लिए ये बम यहां रखे गये होंगे।

आपके बता दें कि सोमवार सुबह 7:30 बजे एक युवक रेल लाइन के किनारे कूड़ा बिन रहा था। उसी दौरान गेंद नुमा एक वस्तु को उठा कर फेकने पर विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी कांप उठे । घटना में युवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया, इससे ट्रेन से कोलकाता आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications