बिहार के आरा में धर्मशाला के भीतर धमाका, एक व्यक्ति घायल

पटना। बिहार के आरा में बम धमाके की खबर सामने आई है, इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया है। धमाका बिहार के आरा जिले में स्थित हरखेन कुमार जैन धर्माशाला में हुआ है। जानकारी के अनुसार जो व्यक्ति घायल हुआ है उसके पास विस्फोटक था। धर्मशाला आरा में बड़ी चौकी के पास स्थित है।जानकारी के मुताबिक आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन धर्मशाला के पास ब्लास्ट होने से उनकी योजना सफल नहीं हो पाई। इस धमाके में एक आतंकी बुरी तरह से घायल हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और इसकी जाांच कर रही है।

blast

यह घटना आरा जिले के नगरग थाना के जेल रोड स्थित हरखेन कुमार धर्मशाला में हुई है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से पांच आतंकी सुबह 5 बजे यहां पहुंचे थे, जिसके बाद वह सीधे धर्मशाला गए और उन्होंने वहां अपना सामान रखा और यहां ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद मौके से सभी चार आतंकी फरार हो गए, ,जबकि घायल आतंकी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है। माना जा रहा है कि आतंकी आरा में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।

वहीं इस घटना के बाद आरा से भाजपा सांसद आरके सिंह ने आरा के एसपी से बात की और ब्लास्ट के बार में जानकारी मांगी है। इससे पहले भी इस तरह की घटना यहां हो चुकी है। 7 जुलाई 2013 को बोधगया में सीरियल ब्लास्ट हुआ था, जिसे इंडियन मुजाहिद्दीन ने अंजाम दिया था, 2014 में पटना के गांधी मैदान में भी धमाका हुआ था, जिसमे कई आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+