कोरोना वायरस मिथ: क्या माउथवॉश बचा सकता है कोविड-19 के इन्फेक्शन से, जानें सच्चाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी दवा और वायरस तैयार करने को लेकर दुनिया भर में शोध हो रहे हैं। कोरोना वायरस से निपटने के लिए उपाय ढूंढने में विभिन्न देशों के वैज्ञानिक प्रयासरत हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक माउथवॉश इन्फेक्शन से ही पहले कोरोना वायरस को नष्ट कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय वायरस विशेषज्ञों की एक टीम ने दावा किया है कि, माउथवॉश कोरोनावायरस को खत्म कर सकता है और कोविड-19 से बचा सकता है। बता दें कि, कोरोना वायरस मुंह, आंख और नाक के जरिए मानव शरीर में प्रवेश करता है।

रोज माउथवॉश करना भी है फायदेमंद

रोज माउथवॉश करना भी है फायदेमंद

इस महीने, ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने हाइड्रोजन पेरोक्साइड सहित माउथवॉश रसायनों के जर्नल फंक्शन में एक समीक्षा प्रकाशित की है। जिसमें उन्होंने कहा कि, माउथवॉश को कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन को कम करने का एक संभावित तरीका माना जाना चाहिए। उनका तर्क है कि कोरोना वायरस के बाहरी हिस्से पर एक फैट की लेयर होती है, जिसे कुछ केमिकल्स यानी रसायनों द्वारा नष्ट किया जा सकता है। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि माउथवॉश की मदद से वायरस की बाहरी लेयर नष्ट की जा सकती है और मुंह और गले में वायरस रेप्लिकेशन नहीं कर सकता है यानी कि अपनी संख्या नहीं बढ़ा सकता है।

जानें वैज्ञानिकों ने क्या कहा

जानें वैज्ञानिकों ने क्या कहा

शोधकर्ताओं की टीम में कार्डिफ, नॉटिंघम, कोलोराडो, ओटावा, बार्सिलोना यूनिवर्सिटी के साथ कैंब्रिज बाब्राहम इंस्टीट्यूट के वायरस विशेषज्ञ शामिल हैं। रिसर्च यह दावा नहीं करती कि मार्केट में उपलब्ध सभी माउथवॉश कोरोनावायरस को खत्म कर देंगे लेकिन इसमें मौजूद रसायन कोरोना से बचाने में मददगार साबित होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि माउथवॉश कितने कारगर हैं इसके ट्रायल तेजी से किए जाने की जरूरत है। इस स्टडी के लेखकों को कहना है कि माउथवॉश में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स पर रीसर्च की जानी चाहिए।

दावा रिसर्च का विषय है

दावा रिसर्च का विषय है

विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ का कहना है कि माउथवॉश से कोरोनावायरस को खत्म करने के प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि माउथवॉश के कुछ ब्रांड ऐसे हैं जो लार में मौजूद कई तरह के सूक्ष्मजीवों को चंद सेकंड में ही खत्म करते हैं। हालांकि अभी यह पुख्ता नहीं है कि माउथवॉश ऐसे ही SARS-CoV-2 की लेयर पर भी असर करेंगे या नहीं और इसलिए तेजी से इस पर रीसर्च की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+