VIDEO: भगदड़ की स्थिति में कैसे रखें खुद को सुरक्षित? IPS अधिकारी ने शेयर की जरुरी टिप्स वाली वीडियो
How to survive in stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग कार्यक्रम के दौरान हुए भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। ऐसी घटनाएं अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर होती रहती हैं हालांकि, हाथरस की घटना ज्यादा भयावह थी। इस त्रासदी ने लोगों का ध्यान इस ओर खींचा है कि अगर कभी कोई ऐसी भीड़ में फंस जाए और भगदड़ की स्थिति बन जाए तो क्या करना चाहिए।
इस बारे में जागरूकता फैलाते हुए आईपीएस अधिकारी स्वाति लाकड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। स्वाति अभी तेलंगाना विशेष पुलिस (टीजीएसपी) बटालियन की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।
उनके द्वारा शेयर की गयी वीडियो में बताया जा रहा है कि अगर आग किसी भीड़-भाड़ वाली जगह में हो और भगदड़ मच जाए तब आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही खुद को गंभीर रूप से चोटिल होने से बचाने के तरीके भी इस वीडियो क्लिप में बताए गए हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति सिंपल लेकिन काफी प्रभावी टिप्स शेयर कर रहा है जो भगदड़ में फंसे लोगों को अलग-अलग दिशाओं से डाले जा रहे प्रेशर को सहन करने में मदद कर सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह पोज पसलियों और महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा के लिए भी होती है, जो भीड़ द्वारा डाले जा रहे अत्यधिक दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
How to survive a stampede….
— Swati Lakra (@SwatiLakra_IPS) July 4, 2024
Take care pic.twitter.com/xynwwtUl8C
भगदड़ के दौरान किसी व्यक्ति के जमीन पर गिरने की स्थिति में, विशेषज्ञ दिखाते हैं कि कैसे कोई खुद को सुरक्षित रख सकता है। वे सलाह देते हैं कि अपने महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा के लिए खुद को एक तरफ करवट वाली पोजीशन में रखें।
वीडियो में दिख रहे विशेषज्ञ लोगों को घातक घटना से बचाने के लिए विभिन्न टिप्स और महत्वपूर्ण सलाह शेयर कर रहे हैं। स्वयंसेवकों की मदद से, वे दिखाते हैं कि ये मुद्राएं और स्थितियां किसी को भगदड़ से बचने और नुकसान और चोटों को कम करने में कैसे मदद करेंगी।

वीडियो में दिखाए गए पोजीशन के अनुसार ऐसी स्थिति में फंसने पर व्यक्ति को एक ओर करवट ले कर अपने पैरों को पेट तक मोड़ कर अपने दोनों हाथों से अपने कान और सिर को ढंकने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications