बिन्नी ने दिया केजरीवाल को 10 दिन का वक्त

Expelled AAP legislator Binny calls off hunger strike
नई दिल्ली। एक तरफ जहां दिल्ली सरकार अपने एक महीने के कार्यकाल का गुणगान कर रही है वहीं उसकी सरकार से बाहर किये गये विनोद कुमार बिन्नी का नाटक आज पूरे दिन जारी रहा। उन्होंने आज जंतर-मंतर पर आज दिल्ली सरकार और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठ गये लेकिन उनका अनशन कुछ ही देर में खत्म हो गया।

केजरीवाल पर वादाखिलाफी और मुद्दे से भटकने का दावा करने वाले बिन्नी ने खुले आम दिल्ली सरकार को चुनौती दी और कहा कि वह दिल्ली सरकार को 10 दिनों का समय दे रहे हैं। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हम आप के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।" आपको बता दें कि बिन्नी दिल्ली के लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

आपको बता दें कि बिन्नी के लगातार गलत बयानों की वजह से रविवार को आप पार्टी ने उन्हें अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाते हुए बिन्नी को निष्कासित कर दिया और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी थी। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि बिन्नी बिन्नी ने पहले उनसे मंत्री पद मांगा था, इनकार करने पर नाराज हो गए। फिर लोकसभा का टिकट मांगने आए थे, मगर पार्टी ने फैसला लिया कि वर्तमान विधायकों को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा जाएगा। इसके बाद से बिन्नी ने पार्टी के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया।

जिसके बारे में जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलते हैं, उन्होंने न मंत्री पर मांगा था और न ही लोकसभा का टिकट मांगा था।

उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को दिल्ली के मंत्रियों की सूची में अपना नाम न देखकर बिन्नी केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक से निकल गए थे। जब मीडिया ने उनके नाराज होने का कयास लगाया तो बिन्नी ने झुठला दिया था। 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही बिन्नी बागी तेवर अपनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+