India today Exit polls: नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार, NDPP को मिल सकती हैं सबसे अधिक सीटें

एग्जिट पोल का अनुमान है कि, नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा+एनडीपीपी को 38 से 48 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं एपीएफ 3 से 8 सीटें और कांग्रेस यहां 1 से 2 सीटें जीत सकती हैं।

Exit polls NDPP BJP alliance looks set to retain power in Nagaland

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में आज मतदान संपन्न हो गया। मतदान खत्म होने के बाद अब न्यूज एजेंसियों ने नागालैंड को लेकर एग्जिट पोल जारी किए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल का अनुमान है कि, नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा+एनडीपीपी को 38 से 48 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं एपीएफ 3 से 8 सीटें और कांग्रेस यहां 1 से 2 सीटें जीत सकती हैं। अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें आने का अनुमान हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक, नागालैंड में एडीपीपी को 28 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी 10 से 14 सीटें जीतकर राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 1 से 2 सीटें आने का अनुमान है। एपीएफ के खाते में 3 से आठ सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनसीपी 4 से आठ सीटें जीत सकती है। एनसीपी, एलजेपी, आईपीआई (ए) और एपीपी मिलकर 5 से 15 सीटों पर कब्जा जमा सकती हैं।

वोट शेयर की बात करें तो एडीपीपी को 33 फीसदी, बीजेपी को 16 फीसदी, कांग्रेस को 10 फीसदी, एपीएफ को 13 फीसदी और अन्य के खाते में 28 फीसदी वोट शेयर जाने की उम्मीद है। नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफ्यू रिओ की लोकप्रियता बरकरार है। एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि 25 फीसदी लोगों की पहली पसंद वर्तमान सीएम नेफ्यू रिओ हैं। दूसरे दल के किसी सीएम चेहरे को 10 फीसदी वोट भी मिलते नहीं दिख रहे हैं।

Recommended Video

    Assembly Election 2023: Meghalaya और Nagaland की 119 सीटों 552 उम्मीदवार मैदान में | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+