Exit Poll Result 2024 Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस ने किया धमाका या BJP ने मारी बाजी? चौंकाने वाले अनुमान

Exit Poll Result 2024 Telangana: तेलंगाना के चुनाव में इस बार बाजी पलटती हुई नजर आ रही है। न्यूज18 के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक राज्य की 17 सीटों में से ज्यादातर पर बीजेपी का कमल खिलता दिख रहा है। वहीं न्यूज24 टुडेज चाणक्या ने तो बीजेपी के लिए और भी बड़ी भविष्यवाणी की है।

तेलंगाना में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें- न्यूज18
न्यूज18 के एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार तेलंगाना में बीजेपी को इस बार 7 से 10 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं वहां पिछले साल नवंबर में ही सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी को इस सर्व के अनुसार सिर्फ 5 से 8 तक ही सीटें मिल सकती हैं।

exit-poll-result-2024

न्यूज18 के पोल के मुताबिक ओवैसी की हार का अनुमान
कमाल की बात ये है कि इस एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार इस बार हैदराबाद सीट पर एआईएडीएमके चीफ असदुद्दीन ओवैसी की हार होती दिख रही है।

बीआरएस को 2 से 5 सीटें- एग्जिट पोल
जबकि, राज्य में मुख्य विपक्षी बीआरएस को राज्य में मात्र 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बता दें कि तेलंगाना में बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के लिए इस बार 10 सीटें जीतने का कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया था और अगर यह अनुमान सही रहे तो वह लक्ष्य पूरा हो सकता है।

तेलंगाना में भाजपा को 12 सीटों का अनुमान- न्यूज24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल
वहीं तेलंगाना के लिए न्यूज24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के नतीजे और चौंकाने वाले हैं। न्यूज24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक राज्य की 17 सीटों में से बीजेपी को 12 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

इसमें दो सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। वहीं बीआरएस को शून्य सीटें बताई गई हैं और अन्य को भी शून्य का अनुमान बताया गया है। लेकिन, अन्य में प्लस माइनस एक सीट दिखाई गई है, जो संभवत: हैदराबाद की सीट है।

इंडिया-एनडीए में कांटे की टक्कर- टीवी9 पोलस्टार्ट
इसी तरह से टीवी9 पोलस्टार्ट एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना की 17 सीटों में एनडीए को 7, इंडिया ब्लॉक को 8, एआईएमआईएम को 1 और अन्य को शून्य सीटें मिलने की अनुमान है।

तेलंगाना में बीजेपी को 11 से 12 सीटें- ऐक्सिस माई इंडिया
वहीं पिछले कुछ चुनावों से भरोसेमंद अनुमान जाहिर करने वाले इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल की मानें तो तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी अपने तय लक्ष्य से भी बेहतर कर रही है। राज्य की 17 सीटों में से बीजेपी को 11 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी मुश्किल से 4 से 6 सीटें ही जुटा पा रही है।

इस एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को शून्य से लेकर 1 सीट मिल सकती है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस के खाते में भी शून्य से लेकर 1 सीटें ही जाने की संभावना है।

तेलंगाना में 2019 के चुनाव परिणाम
अगर तेलंगना में में 2019 के चुनाव परिणामों को देखें तो तब बीआरएस (टीआरएस) को 9, बीजेपी को 4 और कांग्रेस को 3 और एआईएमआईएम को 1 सीट मिली थीं।

4 जून को आएंगे असली नतीजे

बता दें कि ऊपर जो बताया गया है वह सिर्फ एक अनुमान है और असल नतीजे 4 जून को तब आएंगे जब वोटों की गिनती की जाएगी। इससे पहले लोकसभा के सातवें और आखिरी दौर का चुनाव शनिवार को खत्म हो गया है।

देश में कुल 543 लोकसभा सीटों पर मतदान का काम पूरा हो गया है। अंतिम चरण में कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मिलाकर कुल 57 सीटों पर मतदान हुआ है।

तीन राज्यों में सभी चरणों में डाले गए वोट
इस बार के आम चुनावों में यूपी (80), बिहार (40) और पश्चिम बंगाल (42) में सभी दौर में चुनाव करवाए गए हैं। वहीं 39 सीटों वाले तमिलनाडु में सिर्फ एक ही चरण में वोटिंग करवाई गई है। महाराष्ट्र में भी लोकसभा की 48 सीटें हैं, जहां पहले 5 चरणों में ही चुनाव करवाए गए।

2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को तबतक की सबसे ज्यादा 303 सीटें मिली थीं। 2014 में पार्टी ने 282 सीटें लेकर पहली बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई थी। वहीं 2019 में उसके अगुवाई वाले एनडीए के खाते में कुल 353 सीटें आई थीं।

जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पिछली बार महज 52 सीटें मिली थीं। अन्य बड़े दलों में तृणमूल कांग्रेस को 22, बसपा को 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 5, सीपीआई को 2, सीपीएम को 3, आप को 1, बीजू जनता दल को 12, डीएमके को 24, जदयू को 16, नेशनल कांफ्रेंस को 3, लोजपा को 6, अकाली दल को 2, शिवसेना को 18, सपा को 5, तेलगू देशम पार्टी को 3, तेलंगाना राष्ट्र समिति को 9 और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 22 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+