Exit Poll Result 2024: अबकी बार 400 पार...! इन एग्जिट पोल ने BJP-NDA को दिखाया 400 के करीब, कांग्रेस का सफाया
Exit Poll Result 2024: देश में चुनावी माहौल चरम पर है। वोटिंग का सातवां चरण खत्म हो गया है और एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों का आकलन करे तो पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर है कुल 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 350 से अधिक सीटें दी गई हैं।
वहीं कुछ एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी का 'अबकी बार 400 पार' नारा हकीकत बन सकता है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को अकेले 319-338 सीटों के बीच जीत मिलने का अनुमान है और एनडीए 371 से 401 सीटें जीत सकती है।

Sudarshan Exit Poll Result 2024: सुदर्शन न्यूज एग्जिट पोल रिजल्ट
NDA (भाजपा) 373 से 404
कांग्रेस 29-35
अन्य 94-104
India TV Exit Poll Result 2024: इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल
NDA (भाजपा) 371 से 401
इंडिया गठबंधन 109-139
अन्य 28-38
News24-today's Chanakya Exit Poll: न्यूज 24 टुडेट चाणाक्य
NDA (भाजपा) 385 से 400
इंडिया गठबंधन 95 से 107
अन्य 36
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया (India Today-Axis My India): NDA 352, UPA 93, अन्य 82
न्यूज24-टुडेज चाणक्य (News24-Today's Chanakya): NDA 350, UPA 95, अन्य 97
न्यूज18-आईपीएसओएस सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस (News18-IPSOS CNN-IBN IPSOS): NDA 336, UPA 82, अन्य 124
टाइम्स नाउ-वीएमआर (Times Now-VMR): NDA 306, UPA 132, अन्य 104
इंडिया टीवी-सीएनएक्स (India TV-CNX): NDA 300, UPA 120, अन्य 122
सीवोटर (Cvoter): NDA 287, UPA 128, अन्य 127
एबीपी-सीएसडीसी (ABP-CSDC): NDA 277, UPA 130, अन्य 135
इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट (India News Polstrat): NDA 287, UPA 128, अन्य 127
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी नतीजे क्या थे?
एनडीए (NDA) 353 (भाजपा 303)
यूपीए (UPA)-93 (कांग्रेस 52)
अन्य (Other's) 97












Click it and Unblock the Notifications